फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दनादन एनकाउंटरः यहां कुछ इस तरह यूपी पुलिस छुड़ा रही 'अपराधियों का पसीना', नवंबर में ''अब तक 10''

Wed, 28 Nov 2018 08:31 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी पुलिस अपराधियों के होश उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। कानपुर में अब तक 10 अपराधियों का हाफ एनकाउंटर किया जा चुका है। पुलिस फाइल में नाम दर्ज करा चुके बड़े से बड़े गैंगस्टर भी घर से बाहर निकलने से पहले 10 बार सोच रहे हैं। अपराधियों को ऐसा भय हो गया है कि अगले ही पल उनका एनकाउंटर न हो जाए।

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
मंगलवार को भी कानपुर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ का सिलसिला जारी रहा। मुठभेड़ में शातिर बदमाश पंकज घायल हुआ है। उसके पास से अवैध असलहा बरामद हुए।  बदमाश के पैर में गोली लगी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
दनादन मुठभेड़
27 नवंबर 

कानपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगवार तड़के महाराजपुर पुलिस द्वारा हाफ एनकाउंटर किया गया। देर रात शातिर अपराधी पंकज पासी पुत्र अजीत पासी निवासी कल्यानपुर  कानपुर को रूमा इलाके में मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार। इस दौरान बदमाश के पैर में लगी गोली। पुलिस ने कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया ।
 

4 of 5
डेमो पिक
22 नवंबर
तीन दिन पहले जेल से छूटा हिस्ट्रीशीटर सनी उल्ला 22 नवंबर को लूट की वारदात को अंजाम देने निकल पड़ा। गुरुवार तड़के बेकनगंज के मसीद चौराहे के पास पुलिस ने उसे घेर लिया। सनी उल्ला ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई, तो उसके बाएं पैर में गोली लगी। वह किदवई नगर स्थित भार्गव अस्पताल के सामने कच्ची मड़ैया में रहता है। किदवई नगर, नौबस्ता और बर्रा में उसके खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं। वह किदवई नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर किदवई नगर थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। 
17 नवंबरः जूही यार्ड में मुठभेड़। शातिर लुटेरे 25 हजार के इनामी साबिर को लगी गोली। हैलट रेफेर। 25 हजार का इनामी है घायल लुटेरा। 3 थानों से चल रहा था वांछित।
16 नवंबर: सीसामऊ और नौबस्ता में दो मुठभेड़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
15 नवंबर: चकेरी में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गुल्लू आफताब को पैर में गोली लगी
13 नवंबर: कर्नलगंज पुलिस की मुठभेड़ में लूट के आरोेपी अली अहमद को पैर में गोली लगी
13 नवंबर: सचेंडी पुलिस ने 10 हजार के इनामी विनय कश्यप को मुठभेड़ में दबोचा, बदमाश को लगी गोली
12 नवंबर: कल्याणपुर पुलिस की लूट के आरोपी गोलू से मुठभेड़ हुई, गोलू के पैर में लगी गोली
02 नवंबर: किदवई नगर पुलिस की मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी सिराज को पैर में लगी गोली
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें