फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Transplant: हेयर ट्रांसप्लांट मामले में बड़ा अपडेट, यहां मिली डॉक्टर की लोकेशन; 2 इंजीनियरों की गई थी जान

Tue, 20 May 2025 02:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर हेयर ट्रांसप्लांट मामले में बड़ा अपडेट आया है। पुलिस को डॉ अनुष्का की लोकेशन मिल गई है। पुलिस की टीम उसे तलाश करने के लिए निकल गई है। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद पनकी और फर्रुखाबाद के दो इंजीनियर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
1 of 9
Hair Transplant case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के केशवपुरम की क्लीनिक पर हेयर ट्रांसप्लांट के बाद पनकी और फर्रुखाबाद के इंजीनियर की हुई मौत के मामले में फरार चल रही डॉ. अनुष्का की लोकेशन रोहतक में मिली है। पुलिस की टीम एक बार फिर से उसकी गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई है। 

सर्विलांस, पश्चिम जोन की स्वॉट और क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश तलाश में हाथ-पैर मारती रही, जबकि शहर से रोहतक और कई अन्य शहर आवाजाही करने की सूचना पुलिस के पास आई है।

फर्रुखाबाद निवासी इंजीनियर मयंक कटियार की केशवनगर स्थित इंपायर क्लीनिक में हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 19 नवंबर को मौत हो गई थी। परिजनों ने हंगामा किया, जिसकी वजह से डॉक्टर ने अपना ठिकाना बदल दिया। 
विज्ञापन

2 of 9
डॉ. अनुष्का तिवारी - फोटो : संवाद
पहले केशवपुरम में कार के शोरूम के नीचे क्लीनिक का संचालन हो रहा था। बाद में पति डॉ. सौरभ तिवारी के साथ एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल के नजदीक अपार्टमेंट में बने क्लीनिक में बैठने लगीं थी। पनकी पावर हाउस में सहायक अभियंता विनीत दुबे का हेयर ट्रांसप्लांट भी उन्होंने किया था। 
 
विज्ञापन

3 of 9
मयंक कटियार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
13 मार्च को उनकी हालत बिगड़ी और 15 मार्च को उनकी मौत हो गई। विनीत की पत्नी जया की तहरीर पर रावतपुर पुलिस ने नौ मई को मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस की टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार डॉ. अनुष्का की लोकेशन रोहतक में मिली है।

4 of 9
Hair Transplant Scam - फोटो : अमर उजाला
शहर के 13 लोगों से की गई पूछताछ
डॉ. अनुष्का के पास ये कोई दो मरीज ही नहीं बल्कि रोज एक दर्जन से अधिक हेयर ट्रांसप्लांट कराने वाले आते थे। हालांकि पुलिस को केवल अब तक 13 लोग ही मिले हैं। जिनसे पुलिस ने पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। हालांकि डॉ. अनुष्का की तलाश में लगे पुलिस कर्मियों की माने तो दोनों पति पत्नी किस नंबर का इस्तेमाल कर बातचीत कर रहे हैं और किससे बात कर रहे हैं? इसका पता नहीं चल पा रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 9
विनीत दुबे की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विभागों ने खड़े कर दिए हाथ
हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर सभी विभागों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। पुलिस विभाग के सूत्रों की माने तो कानपुर में कई जगह अवैध तरीके से हेयर ट्रांसप्लांट कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है, जिससे लोगों को अंग भंग होने, लकवा और जान जाने तक का खतरा रहता है।

 
विज्ञापन

6 of 9
Hair Transplant case - फोटो : संवाद
विवेचना चल रही है, कई टीमों को लगाया गया है। डॉ अनुष्का की लोकेशन मिली है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होंगी। मेडिकल विभाग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।-दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी पश्चिम
विज्ञापन

7 of 9
Hair Transplant Scam - फोटो : अमर उजाला
डॉ. अनुष्का इंडियन डेंटल एसोसिएशन की सदस्य भी नहीं
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद विनीत दुबे और मयंक कटियार प्रकरण में वांछित डॉ. अनुष्का तिवारी की डिग्री का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग डिग्री का ब्योरा लेने के लिए जुटे हुए हैं। तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने सोमवार को पत्र जारी किए हैं। एक पत्र डॉ. अनुष्का के नाम पर भी जारी किया गया है। उनसे डिग्री के साथ हेयर ट्रांसप्लांट मामले में बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। इंडियन डेंटल एसोसिएशन की नगर शाखा की भी डॉ. अनुष्का सदस्य नहीं हैं।
 

8 of 9
बालों की समस्या - फोटो : Freepik.com
डॉ. अनुष्का तिवारी अपने पति सौरभ त्रिपाठी की इंपायर क्लीनिक में हेयर ट्रांसप्लांट करती रहीं, लेकिन सीएमओ आफिस में क्लीनिक के पंजीकरण में उनका नाम नहीं है। पंजीकरण में सिर्फ डॉ. सौरभ तिवारी का ही नाम है। वह इंडियन डेंटल एसोसिएशन की नगर शाखा के भी सदस्य हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि डॉ. अनुष्का उनकी संस्था की सदस्य नहीं है। इससे उनका ब्योरा एसोसिएशन के भी पास नहीं है।

 
विज्ञापन

9 of 9
हेयर ट्रांसप्लांट (फाइल फोटो) - फोटो : adobe stock
एसीएमओ (नर्सिंगहोम) डॉ. रमित रस्तोगी के मुताबिक इंपायर क्लीनिक से संबंधित अभिलेख में भी डॉ. अनुष्का का नाम नहीं है। अगर नाम होता तो उनकी डिग्री की भी जानकारी होती। एसीएमओ डॉ. आरके गुप्ता की अगुवाई में गठित जांच कमेटी के पास भी डिग्री संबंधी कोई ब्योरा नहीं है। सोमवार को विनीत दुबे की मौत के संबंध में जांच कमेटी की ओर से शिकायत करने वाले व्यक्ति, पोस्ट मार्टम करने वाले डॉक्टर, डॉ. अनुष्का और सर्वोदयनगर स्थित निजी अस्पताल को पत्र भेजा गया है। इसी अस्पताल में विनीत की मौत हुई और डेथ सर्टिफिकेट जारी किया गया।

यह भी पढ़ें: हेयर ट्रांसप्लांट कांड में नया खुलासा: विनीत के पर्चे पर नहीं लिखी थी इस मर्ज की दवाएं, डॉक्टर का नाम भी नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें