फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तस्वीरों में देखें, गुरु गोबिंद सिंह के हथियार

Thu, 15 Dec 2016 12:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
गुरु गोबिंद सिंह की तोप, तलवार, तीर कानपुर आये
गुरु गोबिंद सिंह महाराज की तोप, तलवार, कृपाण और अन्य हथियार दर्शन के लिए कानपुर लाए गए हैं। रंजीत नगर गुरुद्वारे में संगत के दर्शन के लिए गुरु गोबिंद सिंह महाराज के सभी शस्त्र सुशोभित किए गए जिनके दर्शन कर संगत धन्य हो गई।  
विज्ञापन

कानपुर आई जागृति यात्रा

2 of 4
पटना से तीन महीने पहले चली गुरु गोबिंद सिंह महाराज की जागृति यात्रा आई - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे तक माता साहिब कौर लालबंगला में गुरु गोबिंद सिंह महाराज के सभी शस्त्र सुशोभित किए जाएंगे। गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 350वें शताब्दी प्रकाश पर्व पर श्री तख्त हरमिंदर साहिब, पटना साहिब से तीन महीने पहले शुरू हुई जागृति यात्रा सुबह आगरा से चलकर इटावा, औरैया, कानपुर देहात होते हुए देर शाम शहर पहुंची। 
विज्ञापन

ये शस्त्र हैं

3 of 4
फूल बरसाकर हुआ स्वागत, रंजीत नगर गुरुद्वारे में संगत ने किए शस्त्रों के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
बीच-बीच में संगत वाहे वाहे गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला का शबद गायन कर रह थी। विजय नगर पहुंचने पर श्रीगुरु सिंह सभा लाटूश रोड के प्रधान हरविंदर सिंह लार्ड की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शस्त्रों में तोप 1, कृपाण 1, तलवार 1, गुर्ज गदा 1, खंडा 2, चक्र 4, तीर 1, खंजर 1, कटार शामिल हैं। छोटी तोप का प्रयोग हाथी पर रखकर किया जाता था। जबकि अन्य शस्त्रों को गुरु गोबिंद सिंह महाराज स्वयं सुशोभित करते थे। 
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह की तोप, तलवार, तीर

4 of 4
गुरु गोबिंद सिंह की तोप, तलवार, तीर - फोटो : अमर उजाला
जागृति यात्रा के साथ चल रहे 110 लोगों के जत्थों को रंजीत नगर गुरुद्वारा तक लाया गया। पटना साहिब से निकली जागृति यात्रा के साथ चल रहे चरनजीत सिंह ने बताया कि रास्ते भर यात्रा का भव्य स्वागत हो रहा है।  इस मौके पर सुखविंदर सिंह लाडी, नीतू सिंह, टाइगर सिंह पचनंदा, सतनाम सलूजा, मोहकम सिंह, इंदरपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें