फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के अरमानों की हत्या, आखिर बिना बताए दूल्हा-बराती वापस क्यों चले गए, कोई दरवाजे तक आया ही नहीं

Thu, 13 Jun 2019 03:51 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 6
शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में अरमानों से भरी दुल्हन दूल्हे का इंतजार ही करती रह गई, पर एक भी बराती दुल्हन के दरवाजे नहीं पहुंचा। उसने कितने ख्वाब बुने होंगे इस बारे में भी दूल्हे और उसके परिवार वालों ने रत्ती भर न सोचा। तेहराजपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हुए इस हत्याकांड से पूरा गांव दहशत में है। लोग वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि विवाद हत्या में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
दुल्हन गीता अपने परिवार की महिलाओं के साथ - फोटो : अमर उजाला
तेहराजपुर गांव में हत्या के बाद सभी बराती वहां से भाग निकले, यहां तक कि दूल्हा और उसके परिवार के लोग भी वहां नहीं रुके। इससे लड़की पक्ष की शादी की पूरी की पूरी तैयारी धरी रह गई। हालांकि लोगों में चर्चा रही कि आखिर बिना बताए बराती चले क्यों गए। 
 
विज्ञापन

3 of 6
मृतक की फाइल फोटो, घटनास्थल जहां दूल्हे को मारी गईं गोलियां - फोटो : अमर उजाला
वधू के पिता रामनारायण दोहरे ने बताया कि वह बरातियों के स्वागत सत्कार में लगे थे, तभी यह घटना हो गई। इससे दूल्हा और उसके परिवारीजन बिना कुछ बताए वहां से निकल भागे।

4 of 6
लड़की पक्ष के घर में मातम का माहौल - फोटो : अमर उजाला
यहां तक कि सभी बराती भी वहां से चले गए। बाद में पुलिस के आने के घटनास्थल पर जांच-पड़ताल चलती रही। अरमानों से भरी दुल्हन गीता बरात और दूल्हे का इंतजार ही करती रह गई लेकिन कोई नहीं आया। 
विज्ञापन

5 of 6
मृतक की फाइल फोटो, घटनास्थल जहां दूल्हे को मारी गईं गोलियां - फोटो : अमर उजाला
गांव में चर्चा यह भी थी कि शराब पीने के पीछे हुए विवाद के दौरान आखिर ऐसी कौन ही बात हो गई कि विवाद हत्या में तब्दील हो गया। यह जांच का विषय है। गांव के लोगों की मानें तो एकाएक तीन फायर की आवाज उन्होंने सुनी तो उन्हें लगा कि हर्ष फायरिंग हो रही है। पर कुछ ही देर में जब हत्या की बात सामने आई तो वे सब घटनास्थल स्थल की ओर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल जहां दूल्हे को मारी गईं गोलियां - फोटो : अमर उजाला
अछल्दा थाने के एसआई देवेंद्र का भी यह कहना है कि इस पहलू की जांच की जा रही है। हत्यारोपी के पकड़ में आने पर ही मामले की खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें