फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ कर गुजरने का जज्बा रखने वालों के सच होंगे हर सपने, जानें कैसे...

Sat, 01 Apr 2017 12:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
यदि आप में कुछ कर गुजरने का जज्बा है और अपने भविष्य को उज्जवल बनाने का जुनून है तो समझें आपके ये सपने अब सच होने वाले हैं। प्रधानमंत्री कौशल केंद्र आपके सपनों को सच करने में मदद कर सकता है। हरदोई समेत तमाम जिलों में शुरू हो रहे केंद्रों में सात ट्रेडों में हजारों युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान कर उन्हें रोजगार मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र संचालकों ने इसकी शुरूआत करने के लिए अपनी पूरी तैयारी शुरू कर दी है।   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
युवाओं को उनकी शैक्षिक व तकनीकी योग्यता के आधार पर उनकी कार्य कुशलता को बढ़ावा देने एवं उनको संबंधित क्षेत्रों में इतना निपुण व पारंगत कर दिया जाए कि कोई भी कंपनी उनको आसानी से जॉब दे दे और युवा अपने पैरों में खड़े हो जाए। इसी उद्देश्य को लेकर पूरे देश में प्रधानमंत्री कौशल केंद्र स्थापित करा उनका संचालन किया जा रहा है। हरदोई जिले में भी दो अप्रैल को इसकी शुरूआत होने जा रही है। इस जनपद में इसका संचालन महेंद्रा स्किल्स ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड करेगा।  
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
प्रशिक्षण केंद्र के लिए लखनऊ चुंगी के पास महिला आईटीआई के समक्ष व्यवस्थित कर लिया गया है। प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में युवाओं को बैकिंग, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, सोलर व फर्नीचर आदि सेक्टरों में रोजगार परक शिक्षा प्रदान की जाएगी। सेंटर संचालक अजीत केसरवानी ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र सात ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान करवाएगा। जिसमें बैंकिंग, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, सोलर व फर्नीचर, मोबाइल, सीसीटीवी व सिलाई मशीन आदि सेक्टर से संबंधित होगा।

4 of 6
डेमो पिक
शुरूआत में रिटेल, म्युचल फंड एजेंट, मोबाइल रिपेयरिंग, सीसीसीटीवी टेक्नीशियन, सेल्फ इम्प्लायड टेलर कोर्स संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सात ट्रेडें संचालित होंगी। प्रत्येक ट्रेड के लिए चार बैच संचालित होंगे। एक बैच में करीब 30 प्रशिक्षणार्थी लिए जाएंगे। इस तरह करीब 800 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। सुबह नौ से एक व दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक बैच संचालित किए जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
यह रहेगी न्यूनतम योग्यता
रिटेल-दसवीं 
म्युचुअल फंड एजेंट- स्नातक
मोबाइल रिपयेरिंग- इंटर/आईटीआई/डिप्लोमा
सीसीटीवी  टेक्नीशियन-आईटीआई/डिप्लोमा
सेल्फ इम्प्लायड टेलर-आठवीं पास
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
रजिस्ट्रेशन शुरू, पांच तक होंगे
संचालक अजीत केसरवानी ने बताया कि कोर्सो के लिए पंजीकरण उनके सेंटर पर शुरु हैं जोकि पांच अप्रैल तक लिए जाएंगे। उसके बाद विधिवत कक्षाएं संचालित की जाने लगेंगी। प्रधानमंत्री कौशल केंद्र को संचालित करने वाली संस्था महेंद्रा स्किल्स ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट के अजीत केसरवानी ने बताया कि केंद्र का उद्घाटन दो अप्रैल को दोपहर एक बजे सांसद अंशुल वर्मा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें