फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्टअप आइडिया को आकार देने का अच्छा मौका, 27 को CM योगी करेंगे शुभारंभ

Wed, 24 Jan 2018 02:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
आईआईटी कानपुर में 27 व 28 जनवरी को होने वाली स्टार्टअप मास्टर क्लास के लिए प्रदेशभर से अब तक 900 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन 26 जनवरी तक होंगे। आपके पास भी अच्छा स्टार्टअप आइडिया है तो उसे निवेशकों और विशेषज्ञों के सामने रखने का यह अच्छा मौका है। रजिस्ट्रेशन  www.startupmasterclass.in/kanpur पर कराए जा सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
स्टार्टअप मास्टर क्लास का आयोजन आईआईटी कानपुर के एल्युमनाई एसोसिएशन, सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर, आईआईटी एंटरप्रिन्योरशिप सेल और टाई यूपी की ओर से कराया जा रहा है। इस आयोजन का मीडिया पार्टनर ‘अमर उजाला’ है।


 
विज्ञापन

आपकी सोच को मिलेगा नया मुकाम

3 of 4
डेमो पिक
चाहते हैं कि आपका स्टार्टअप आइडिया बेहतर मुकाम तक पहुंचे तो इस स्टार्टअप मास्टर क्लास का हिस्सा जरूर बनें। यहां आप अपने आइडिया को देश और दुनिया के कई बड़े निवेशकों के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। अगर आपका आइडिया पसंद आया तो तुरंत निवेशक भी मिल सकते हैं। आपके स्टार्टअप आइडिया में कुछ खामियां होंगी तो देश और दुनिया के बड़े विशेषज्ञ उसे सही करने में आपकी मदद करेंगे। 

 
विज्ञापन

फेसबुक पर देखें मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम

4 of 4
डेमो पिक
स्टार्टअप मास्टर क्लास का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को करेंगे। उनका यह कार्यक्रम ‘अमर उजाला’ और आईआईटी के ई-सेल के फेसबुक पेज पर सीधे प्रसारित किया जाएगा। पूरा कार्यक्रम फेसबुक के पेज www.facebook.com/aukanpur, www.facebook.com/amarujala या Uwww.facebook.com/ecelliitk पर देख सकते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें