फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ यह चीज बचा सकती है ग्लोबल वार्मिंग से खतरे में अाए दिल काे, जानिए कैसे 

Mon, 07 May 2018 05:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक

ग्लोबल वार्मिंग के कारण हो रहे जलवायु परिवर्तन का दुष्प्रभाव दिल पर भी पड़ रहा है। मौसम के बदलाव से दिल की कार्यप्रणाली में दिक्कत आ रही है। अचानक अधिक तापमान बढ़ने से दिल की धड़कन तेज हो जाती है और पारा अधिक नीचे गिरने से दिल की मांसपेशियों में ऐंठन होती है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
इन दोनों ही स्थिति में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। यह बात एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. बलराम ऐरन ने रविवार को कही। डॉ. बलराम ऐरन इंडियन एसोसिएशन आफ कार्डियो-वैस्कुलर, थोरेसिक सर्जंस के बैनर तले आयोजित हार्ट सर्जरी कार्यशाला में शिरकत करने आए थे।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
उन्होंने बताया कि तापमान के उतार-चढ़ाव से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आ जाता है। जब वायरस या बैक्टीरिया का संक्रमण खून में आ जाता है, तो दिल गंदा खून साफ करने के लिए फेफड़ों मेें भेजता है। इसका दुष्प्रभाव दिल पर पड़ता है। इससे दिल के वॉल्व भी खराब हो सकते हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
दिल की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। डॉ. एरन ने बताया कि व्यक्ति को सप्ताह में 50 मिनट व्यायाम जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही संतुलित भोजन लेना चाहिए। अधिक आरामतलबी नहीं करनी चाहिए। इससे ग्लोबल वार्मिंग का दुष्प्रभाव कम हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें