मॉडलिंग में करियर बनाना मुश्किल नहीं है बशर्ते आपको हमेशा कॉन्फिडेन्ट रहना होगा। लड़कियों के लिए ग्लैमर वर्ल्ड में कई अपॉर्चुनिटीज हैं। ये कहना है मॉडल और फैशन डिजाइनर आशी बग्गा का। कानपुर की रहने वाली आशी मिस यूपी 2017 बनने के बाद फैशन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल कर रही हैं। आशी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में ग्लैमर वर्ल्ड के चैलेन्जेस और सक्सेस पर खुलकर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
2 of 6
मॉडल आशी बग्गा
आशी के पास हाल ही में लखनऊ, मुंबई और दुबई की कंपनियों से ब्रांड अंबेसडर बनाने के ऑफर आए हुए हैं। इसके अलावा आशी ने लोकल कंपनियों के लिए भी मॉडल फोटो शूट कराये हैं। आशी ने कहा कि कानपुर जैसे शहर में लोग अब फैशन और मॉडलिंग जैसे पेशे में जाने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
मॉडल आशी बग्गा
कानपुर और लखनऊ में ही कई बड़ी कंपनियां हैं जो यहां के उभरते मॉडल्स को उनका करियर बनाने में मदद कर रही हैं। मिस इंडिया 2018 के लिए कानपुर में आशी ने हाल ही में ऑडिशन दिया है। दिल्ली में नवंबर-दिसंबर 2017 सेमी फिनाले जनवरी 2018 मुंबई मेें फिनाले होगा।
4 of 6
मॉडल आशी बग्गा
ग्लैमर वर्ल्ड के सक्सेस टिप्स
- लड़कियों के घरवाले उन्हें मॉडलिंग में जाने से रोकते हैं उन्हें थोड़ा जागरूक करने की जरूरत होती है
- काम न मिलने पर डिप्रेशन और फ्रस्टेशन की हालत में आपको कोई ऐसा स्पेस ढूंढना चाहिए जहां आप रिलैक्स हो जाएं
विज्ञापन
5 of 6
मॉडल आशी बग्गा
- अपने सपनों को संजो कर रखें और निश्चय को दृढ़ रखें मेहनत का फल जरूर मिलता है
- प्रोफेशनल फोटोग्राफर से ही अपना पोर्टफोलियो बनवाएं, इससे आपकी इमेज अच्छी बनेगी
- रैंप मॉडलिंग, टीवी मॉडलिंग और प्रिंट मॉडलिंग तीनों के लिए अलग-अलग बॉडी लैंग्वेज चाहिए होता है किसी प्रोफेशनल से ट्रेनिंग जरूर लें