औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के खेतूपुर रोड स्थित सिद्धार्थनगर मोहल्ले में रविवार की रात एक युवती ने अपने परिजनों को खाने में नींद की गोलियां दे दी, जिससे सभी बेहोश हो गए। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। सोमवार की सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो मोहल्ले वालों ने दीवार से अंदर जाकर देखा तो दंपति व उनकी तीन पुत्रियां बेहोशी की हालत में पड़ी थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अस्पताल में भर्ती युवती की बहन
इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। सिद्धार्थनगर मोहल्ला निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र रामनाथ पेशे से रेहड़ी चलाने का काम करते हैं। यहां पत्नी और चार पुत्रियों के साथ रहते हैं। रविवार की शाम वह काम खत्म कर घर पहुंचे तो घर में श्रीराम नवमी के चलते गाना बजाना हो रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
बेहोशी की हालत में युवती की छोटी बहन
इसके बाद उनकी बेटी पूजा ने खाना बनाया और सभी को खिलाया। खाना खाने के बाद सभी लोग गहरी नींद में सो गए। सोमवार को सुबह 9 बजे तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो मोहल्ले के लोगों के शक हुआ। इस पर लोगों ने दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा तो सभी लोग बेहोशी की हालत में पड़े थे।
4 of 5
अस्पताल में भर्ती युवती की मां
इसके बाद लोगों ने डायल 100 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी मौके पर पहुंची और बेहोशी की हालत में पड़े राजेंद्र बाबू (50), पत्नी रानी देवी (44), पुत्री अंजली (14), ज्योति (25), पार्वती (12) को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जबकि राजेंद्र बाबू की बड़ी पुत्री पूजा घर से नदारद थी।
होश में आने पर राजेंद्र बाबू ने बताया कि उसने अपनी बड़ी पुत्री पूजा की दो महीने पहले गोद भराई कराई थी और जल्द ही उसकी शादी करने वाला था। रविवार को उसने सभी को खाने में कुछ खिला दिया और घर में रखी नगदी और जेवर लेकर नामजद युवक के साथ चली गई। खबर लिखे जाने तक पीड़ित ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी।