यूपी के उन्नाव जिले में प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी युवती ने परिजनों की नाराजगी के बाद रविवार सुबह घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेमिका के आत्महत्या करने की जानकारी होने के करीब तीन घंटे बाद प्रेमी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमी-प्रेमिका के आत्महत्या करने की घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक युवती के परिजन शव को फंदे से उतार चुके थे।
विज्ञापन
2 of 5
सरिता की रोती-बिलखती मां
- फोटो : अमर उजाला
मृतका ने जिस दुपट्टे से फंदा कसा, वह एक दीवार में लोहे के कुंडे में बंधा है। इससे लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों शादी करना चाहते थे। घर आमने-सामने होने से इतने नजदीक रिश्ता करना ठीक नहीं समझा। दोनों को कई बार समझाया भी गया था। इसके बाद भी मिलना जुलना जारी रहा। अब यह कदम उठा लिया। दोनों मृतकों के परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
3 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुरवा कोतवाली के सुम्भारी खुर्द गांव निवासी सरिता (18) पुत्री महादेव रैदास का पड़ोस में ही रहने वाले सजातीय पंकज (22) पुत्र बुज्जा रैदास से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। मामला पड़ोस का होने से दोनों के परिवार वाले शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। इसको लेकर दोनों परिवाराें में तनाव था। सरिता तीन दिन से प्रेमी पंकज से घर से भागने की बात कह रही थी। पंकज इसके लिए तैयार नहीं था। इसको लेकर दोनों में फोन पर कहासुनी भी हुई थी।
4 of 5
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमी से शादी न होने से नाराज सरिता ने रविवार सुबह करीब सात बजे घर के अंदर कमरे में दीवार में लगे कुंडे में दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन खेतों की ओर गए थे। कुछ देर बाद मृतका की मां पार्वती घर पहुंचीं तो बेटी का शव लटकता देख बिलखने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। कोतवाल डीपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती तफ्तीश के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस इस घटना की जांच कर ही रही थी कि करीब दस बजे प्रेमी पंकज के भी आत्महत्या करने की खबर मिली। इस पर पुलिस के पसीने छूट गए। पंकज सुबह नौ बजे घर से मंगतखेड़ा जाने के लिए निकला था। उसने मंगतखेड़ा बाजार में नायलॉन की रस्सी खरीदी। करीब एक घंटे बाद गांव के बाहर नहर किनारे बबूल के पेड़ से फांसी लगा ली। मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने पंकज का शव देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी। पुलिस ने तफ्तीश करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आत्महत्या की तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। युवती की मौत को लेकर कुछ लोग कई तरह के संदेह जता रहे हैं। घटना आत्महत्या की ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी गहनता से पड़ताल की जाएगी।