फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी दर्शन के बाद प्रेमी युगल ने चुनी मौत, दोनों के प्यार का गवाह था 'बैग में रखा दिल'

Thu, 13 Jun 2019 03:51 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रेमी युगल के बैग से मिली ये तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात एक प्रेमी युगल के लिए मोहब्बत की आखिरी रात बन गई। प्यार के इस अंजाम को देखकर लोग दहशत में आ गए। रेलवे ट्रैक पर जिस्म के टुकड़े और फैला पड़ा खून किसी के भी रोंगटे खड़ा कर सकता था। प्रेमी युगल के बैग से मिला श्रृंगार का सामान दोनों की बेपनाह मोहब्बत की गवाही भी दे रहा था। बैग में रखा एक छोटा सा दिल देखकर मौके पर खड़े लोगों की आंख भर आई। 

दिल को झकझोर देने वाली ये घटना यूपी के कानपुर की है...
विज्ञापन

2 of 5
इसी बैग से मिला सामान - फोटो : अमर उजाला
रामादेवी पुल के नीचे बुधवार रात को प्रेमी युगल ने राजधानी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक पुरवा खागा फतेहपुर का रहने वाला था वहीं लड़की औरैया दिबियापुर की बताई जा रही है। राजधानी ट्रेन के ड्राइवर ने जीआरपी को फोन करके हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

3 of 5
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान पुलिस को युवक का वोटर आईडी कार्ड मिला। जिसमें युवक का नाम नागेंद्र सिंह यादव पुत्र जितेंद्र निवासी खागा लिखा है। आईडी कार्ड के मुताबिक युवक की उम्र 21 साल है।

 

4 of 5
बैग से मिला दिलनुमा सॉफ्ट टॉय - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि एक लेडीज पर्स भी मिला है। इसमें औरैया दिबियापुर लिखा है। इससे पुलिस का मानना है कि युवती औरैया की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक प्रेमी युगल के बैग से वैष्णो देवी मंदिर में खिंचवाई गई तस्वीर भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रेमी युगल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इस फोटो में तारीख आठ जून लिखी है। बैग से श्रृंगार का सामान भी मिला है। इससे पुलिस मान रही है कि दोनों ने वहीं पर शादी की इसके बाद दर्शन किए। शव की शिनाख्त के लिए चकेरी पुलिस ने फतेहपुर पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें