फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद भी प्रेमी से मिलती रही, फिर रची सगे भाई को मारने की साजिश

Sun, 14 Jan 2018 11:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
मायके में पड़ोसी युवक के बीच प्रेम संबंधों में बाधा बने छोटे भाई को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने के लिए कलयुगी बहन द्वारा जहर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला यूपी के कन्नौज जिले के तालग्राम का है...

 

 
 
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
चार महीने पहले 20 साल की बेटी की इटावा जनपद के युवक से शादी कर पिता पैसा कमाने के लिए महाराष्ट्र चला गया। इधर पड़ोसी युवक से प्रेम संबंधों के चलते युवती पति को ठुकरा कर मायके आ गई। यहां अक्सर घर में प्रेमी के साथ बहन को देखकर 18 साल के भाई ने इसका कड़ा विरोध किया।

 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
शुक्रवार रात बहन को पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद बहन ने प्रेमी के कहने पर भाई को मौत के घाट उतारने की साजिश रच दी और भाई के खाने में जहर मिला दिया।
 

4 of 6
डेमो पिक
खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे भाई की हालत बिगड़ गई। इससे परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर घटना को अंजाम देकर विवाहित बहन प्रेमी के साथ फरार हो गई।
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
जबकि भाई की हालत नाजुक देखकर उसके चाचा ने आरोपी भतीजी और उसके पड़ोसी प्रेमी के खिलाफ तालग्राम थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। बड़े भाई की हालत गंभीर होने के बाद 12 वर्षीय छोटे भाई ने बताया कि उसका पिता महाराष्ट्र में रहता है और मां अलग रहती है। शादी के बाद से बहन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। पड़ोस में रहने वाला एक युवक अक्सर घर आता था। इसका विरोध करने पर बहन ने बड़े भाई को जहर देकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
थाना प्रभारी तारिक खान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी बहन और उसके प्रेमी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें