फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब लव : बीएससी नहीं...पहले जिंदगी के इम्तिहान में बैठूंगी, जिद पर अड़ी युवती पहुंची कोतवाली, फिर ये हुआ

Thu, 20 Apr 2023 09:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

वहां उसने प्रेमी से शादी करने की जिद ठान ली। कोतवाली में प्रार्थना-पत्र देने के बाद मंदिर में जयमाला पहनाकर शादी रचा ली। इसके बाद वह अपनी ससुराल चली गई।
विज्ञापन
1 of 5
हमीरपुर में अजब-गजब लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में परीक्षा देने गई बीएससी फाइनल की एक छात्रा पेपर छोड़ कोतवाली पहुंच गई। वहां उसने प्रेमी से शादी करने की जिद ठान ली। कोतवाली में प्रार्थना-पत्र देने के बाद मंदिर में जयमाला पहनाकर शादी रचा ली। इसके बाद वह अपनी ससुराल चली गई।

नगर के पठानपुरा मोहल्ला निवासी ख्याति का मोहल्ले के ही आशीष से नौ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अलग जातियां होने के चलते दोनों के परिजन शादी को तैयार नहीं थे। बुधवार को ख्याति एक महाविद्यालय में परीक्षा देने गई थी। उसके पिता स्कूल में छोड़ कर चले आए।

पिता के जाने के बाद ख्याति परीक्षा न देकर कोतवाली पहुंच गई। आशीष भी कोतवाली पहुंच गए। जहां दोनों ने बालिग होने की बात कहते हुए शादी करने की जिद ठान ली। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया। ख्याति के परिजन इस शादी के लिए राजी नहीं हुए।
विज्ञापन

2 of 5
हमीरपुर में अजब-गजब लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद दोनों की खुशी देखते ही बनी
प्रेमी प्रेमिका द्वारा लिखित सहमति देने पर पुलिस ने दोनों को युवक के परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पड़ाव चौराहा स्थित शक्ति मंदिर में ख्याति व आशीष ने एक दूसरे को माला पहनाई। इस दौरान उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। शादी रचाने के बाद आशीष के परिजन दोनों को घर ले गए।
विज्ञापन

3 of 5
हमीरपुर में अजब-गजब लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
कोतवाल बोलीे- दोनों बालिग, मर्जी से हुई है शादी
कोतवाल भरत कुमार ने कहा दोनों बालिग थे और अपनी मर्जी से गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ की, तो उन्होंने एक-दूसरे से प्रेम का हवाला दिया और साथ जीने की ख्वाहिश जताई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिवारवालों से संपर्क किया। इसके बाद दोनों की मर्जी से शादी करा दी गई।

4 of 5
हमीरपुर में अजब-गजब लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
ख्यााति बोली- जिंदगी की परीक्षा पास कर ली
शादी के बाद ख्याति और आशीष काफी खुश हैं। ख्याति ने कहा कि उसे अपनी परीक्षा छूटने पर थोड़ा अफसोस जरूर हुआ, लेकिन उम्मीद है कि जैसे जिंदगी की परीक्षा पास की है। वैसे ही बीएससी की परीक्षा भी पास कर लूंगी। उधर आशीष ने कहा कि नौ साल के प्रेम प्रसंग के अब हम एक-दूजे के हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हमीरपुर में अजब-गजब लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
प्यार से अज्जू बुलाती है ख्याति
दोनों के प्यार की पीगें काफी आगे बढ़ चुकी थी। ख्याति पर घर वालों का पहरा था, लेकिन वह हर हाल में आशीष को अपना बनाना चाहती थी। उसका सपना उसने काफी पहले ही सजो लिया था। ख्याति अपने प्रेमी के बड़े बालों को अजय देवगन की तरह देखकर प्यार से उसे अज्जू बुलाती थी। वह कहती थी कि तुम मेरे दिलवाले अज्जू हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें