फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 3 बजे बेटी को प्रेमी के साथ घर में देख घरवालों ने की पिटाई, 'लड़की ने सबके सामने कह दी ये बात'

Tue, 01 May 2018 08:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के बुलाने पर उसका प्रेमी घर पहुंच गया। किशोरी के घरवाले एक शादी समारोह में गए थे। रात करीब तीन बजे घरवाले घर आए और दोनों को साथ में देखा तो भड़क गए। इसके बाद उन्होने लड़के को पीटना शुरू किया जिसका लड़की ने विरोध किया।
 

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय लड़की हाईस्कूल की छात्रा है। उसका गांव के एक इंटर के छात्र संग प्रेम-प्रसंग चल रहा है। परिवार के लोग रात करीब तीन बजे शादी समारोह से लौटकर आ गए और परिजनों ने बेटी के साथ छात्र को पकड़ लिया। छात्र की जमकर पिटाई की। छात्रा ने विरोध किया तो उसे भी पीटा। छात्रा ने बताया कि उसके बुलाने पर ही छात्र घर पहुंचा था। परिजनों ने छात्रा से दुराचार का आरोप लगाते हुए आरोपी छात्र को पुलिस को सौंप दिया। 


 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
पुलिस आरोपी छात्र को लेकर जाने लगी। इस पर घर में छात्रा ने कीटनाशक पी लिया। यूपी 100 पीआरवी के प्रभारी केशवचंद्र ने छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। कई घंटे बाद रिश्तेदार व परिजन पहुंचे। छात्रा ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। वह परीक्षा में फेल हुई है।
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी बेटी को शादी का झांसा दिए था। इसी बहाने से बेटी का शारीरिक शोषण करता रहा है। सीओ रामप्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। पीड़िता नाबालिग है। तहरीर के मुताबिक कार्रवाई होगी।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें