फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के नलकूप के पास मिली थी युवती की खून से सनी लाश, पोस्टमार्टम में एक पैर भी मिला गायब

Sun, 24 May 2020 03:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 5
सपा नेता के नलकूप के पास छानबीन करती पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शुक्रवार को सपा नेता के नलकूप के पास एक युवती की खून से सनी लाश मिली थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे युवती के शव का पोस्टमार्टम दो डाक्टरों के पैनल ने किया। डा. आरटी बनर्जी व डा. नरेंद्र कुमार ने पोस्टमार्टम के दौरान स्लाइड भी बनवाई।

 
विज्ञापन

2 of 5
एसपी बोले सपा नेता के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट - फोटो : amar ujala
डा. आरटी बनर्जी ने कहा मृतका का एक पैर औैर नाजुक अंग गायब था। जैसे कि जानवरों ने नोंचा हो। उन्होंने बताया बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला प्रयागराज भेजा जाएगा। सपा ब्लाक प्रमुख ने घटना के दिन गांव से बाहर होने के साक्ष्य उच्चाधिकारियों के भेजे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
लाश मिलने के बाद बदहवास परिजन - फोटो : amar ujala
युवती की हत्या में नामजद सपा ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव ने पुलिस उच्चाधिकारियों को पुख्ता साक्ष्य भेजें हैं। उन्होंने घटना के दिन भाई सहित गांव से बाहर होने की बात कह अपने को निर्दोष बताया है। उन्होंने राजनीतिक द्वेष भावना के चलते फंसाए जाने का आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। 

 

4 of 5
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
कहा कि उनके नलकूप के खेत में बनी झोपड़ी में युवक अतुल सिंह ने बीते 19 मई को गांव निवासी हरदौल निषाद की पुत्री ललिता 20 की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी ने अपना जुर्म स्वीकार भी कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर उनके व भाई राजनारायण, मौसेरे भाई शिवनारायण सिंह यादव को भी नामजद कर लिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना के बाद गांव के लोगों में गुस्सा - फोटो : amar ujala
कहा कि 18 से 20 मई की शाम तक गांव से बाहर रहे। इसके पुख्ता साक्ष्य पुलिस के आला अधिकारियों को भेजकर गलत ढंग से फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। कहा कि न्याय न मिलने पर अदालत की शरण मे जाएंगे। कहा कि उन्हें राजनीति के कारण परिवार सहित निर्दोष ढंग से फंसाया गया है। इसकी शिकायत प्रमुख सचिव, प्रमुख सचिव गृह एवं डीजीपी से भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें