फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस में लड़कियों ने दिखाया दम, फिजिक चैंपियनशिप में कार्निका व जनैद बने चैंपियन

Sun, 29 Sep 2019 10:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
कानपुर बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से रविवार को लाजपत भवन में मिस्टर यूपी, कानपुर चैंपियनशिप व महिला, पुरुष फिजिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। फिजिक चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार कानपुर में किया गया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
जिसमें महिला वर्ग में लखनऊ की कार्निका चौधरी व पुरुष वर्ग में कानपुर के जनैद खान ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से करीब दो सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फिजिक चैंपियनशिप में महिला वर्ग में दूसरा स्थान गाजियाबाद की सुनीता राय, तीसरा स्थान कानपुर की पूजा गुप्ता को मिला।

 
विज्ञापन

3 of 5
बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान मेरठ के सचिन शर्मा, तीसरा स्थान बागपत के ब्रजेश कुमार को मिला। मिस्टर कानपुर बॉडी बिल्डिंग में 65-70 किलो भार वर्ग में रितेश श्रीवास्तव प्रथम, अलंका सिंह द्वितीय, पंकज कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

 

4 of 5
बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
70-75 किलो भार वर्ग में विनय गुलाटी प्रथम, विनोद कुमार द्वितीय, अभय जैन तृतीय स्थान पर रहे। 70 किलो भार वर्ग से अधिक वालों में विशेष सिंह यादव ने पहला, हर्ष गुप्ता ने दूसरा व मोहम्मद सुफिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड़कियाें ने दिखाया दम - फोटो : अमर उजाला
फिजिक चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस का प्रदर्शन दिखाया। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव सुशील कुमार, रवि रावत, डॉ. गोपाल, अजीत गुप्ता, आलोक पाल, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद औसाफ, शमीम अहमद, संजय दुबे, जय साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें