फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पद्मश्री की जुबानीः विदेश में हिंदी बोलने का दिखावा करते हैं पीएम...

Sun, 04 Feb 2018 03:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पद्मश्री गिरिराज किशोर, पीएम मोदी
यूपी के कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार पद्मश्री गिरिराज किशोर ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर कई तंज कसे। इस दौरान उन्होने शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।
 
विज्ञापन

2 of 5
पद्मश्री गिरिराज किशोर, वसीम रिजवी
उन्होने शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के बयान जिसमें उन्होंने राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले कट्टर मुस्लिमों को पाकिस्तान और बांग्लादेश जाने के लिए कहा था, उस पर साहित्यकार पद्मश्री गिरिराज किशोर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
पद्मश्री गिरिराज किशोर
उन्होंने कहा है कि आखिर देश के मुसलमान पाकिस्तान क्यों जाएं ? पाकिस्तान कोई धर्मशाला है क्या?  शनिवार को वह पीपीएन डिग्री कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में आए थे।

 

4 of 5
पद्मश्री गिरिराज किशोर, वसीम रिजवी
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिसे देखो मुस्लिमों को पाकिस्तान भेजने की बात कहता रहता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कट्टर मुस्लिमों को पाकिस्तान भेजने के लिए कह रहे हो, तो कट्टर हिंदुओं को कहां भेजोगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी, सुषमा स्वराज
गिरिराज किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों विदेश में जाकर हिंदी बोलने का दिखावा करते हैं, जबकि हकीकत यह है कि वह अपने भाषण की अंग्रेजी कॉपी लोगों में पहले ही बंटवा देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें