घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
- फोटो : अमर उजाला
दरोगा का बड़ा बेटा भी गया जेल
पीड़िता के पिता की मौत के मामले में दर्ज हत्या के केस में दरोगा देवेंद्र सिंह यादव मुख्य आरोपी है। उसका छोटा लड़का दीपू दुष्कर्म के मामले में दो दिन पहले जेल गया था। शनिवार को उसका बड़ा बेटा सौरभ यादव भी जेल भेजा गया। सौरभ पर पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप है। दरोगा देवेंद्र अभी फरार है।
फॉरेंसिक रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। पीड़िता के पिता की मौत एक सड़क हादसा है। हत्या या खुदकुशी के साक्ष्य नहीं मिले हैं। जो ट्रक पकड़ा गया है उससे हादसा नहीं हुआ है। - डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, फोरेंसिक वैज्ञानिक