घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
- फोटो : अमर उजाला
देर शाम पुलिस ने सौरभ यादव को भी गिरफ्तार किया। उस पर वारदात के बाद पीड़ित परिवार को घर जाकर धमकाने का आरोप है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सौरभ को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। पीड़िता के पिता की मौत के केस की तफ्तीश जारी है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।- डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी