फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर वीडियो कंटेट और कॉलिंग को अलग-अलग करने की तैयारी, ऐसे दूर होगी कॉल ड्रॉप की समस्या

Wed, 02 Jan 2019 04:52 PM IST
gaurav gaurav हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर

सार

-मोबाइल पर वीडियो कंटेट और कॉलिंग की प्रक्रिया को अलग-अलग करने की तैयारी
- इंस्टीट्यूट में स्थापित होगी ब्रॉडकास्टिंग लैब, सांख्य लैब के साथ होगा समझौता
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
कॉल ड्रॉप की समस्या से परेशान भारतीयों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही आईआईटी कानपुर और देश में सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन करने वाली पहली भारतीय कंपनी सांख्य लैब मिलकर इस समस्या से निजात दिलाएंगे। इसके लिए आईआईटी में अगले छह माह में ब्रॉडकास्टिंग लैब की स्थापना होगी। हालांकि अभी से रिसर्च शुरू करने के लिए सांख्य लैब कंपनी ने आईआईटी में सिन क्लेयर चेयर (शोधपीठ) की स्थापना की है। सांख्य लैब के फाउंडर और सीईओ पराग नायक ने बताया कि उनकी कंपनी ने हाल ही में देश में तैयार किया गया पहला चिपसेट पृथ्वी-3 लांच किया है। इससे मोबाइल पर वीडियो कंटेंट और कॉलिंग की प्रक्रिया को अलग-अलग कर दिया जाएगा। इससे मोबाइल नेटवर्क पर पड़ने वाला भार कम हो जाएगा और ऑटोमेटिक कॉल ड्रॉप की समस्या से लोग निजात पा सकेंगे। इस चिपसेट पर एडवांस रिसर्च के लिए उनकी कंपनी आईआईटी के साथ समझौता करने जा रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
बगैर रुकावट मोबाइल पर देख पाएंगे टीवी
पराग के अनुसार पिछले दो से तीन वर्षों में मोबाइल पर टीवी व वीडियो देखने वालों की संख्या 100 प्रतिशत बढ़ गई है। चूंकि भारतीय नेटवर्क और मोबाइल ज्यादा वीडियो का भार नहीं वहन कर सकते हैं, इसके चलते कॉल ड्रॉप की समस्या शुरू हो गई है। आईआईटी के वैज्ञानिक और सांख्य लैब के विशेषज्ञ मिलकर मोबाइल नेटवर्क और ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क (टीवी नेटवर्क) को अलग करने का काम करेंगे। इससे लोग ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क के जरिये मोबाइल पर अलग से बिना किसी रुकावट के टीवी देख पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
मोबाइल करेगा सेटेलाइट फोन का काम
सांख्य लैब के फाउंडर पराग नायक बताते हैं कि एडवांस चिप से आसानी से मोबाइल फोन को सेटेलाइट फोन में तब्दील किया जा सकेगा। इस चिप को डिजाइन किया जा चुका है और जल्द ही मार्केट में आ जाएगा। पराग बताते हैं कि अभी तक सेमीकंडक्टर चिप विदेशों में ही बनते थे लेकिन अब वह इसे यहीं तैयार करवाएंगे। इसके लिए सैमसंग कोरिया के साथ समझौता भी किया गया है। 

4 of 5
डेमो पिक
डिफेंस के लिए तैयार होगा एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम
पराग बताते हैं कि आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर उनके विशेषज्ञ डिफेंस के लिए भी अलग से एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम तैयार करेंगे। यह ऐसा सिस्टम होगा जिसका प्रयोग केवल सेना की तीनों विंग कर सकेंगी। इस सिस्टम को बेहद सुरक्षित रखा जाएगा और ऐसा तैयार किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
जिससे दुर्गम से दुर्गम इलाकों में तैनात सेना के जवान किसी भी परिस्थिति में अपने हेडक्वार्टर पर आसानी से संवाद स्थापित कर सकें। इसके लिए डिजाइन तो भारत में बनेगी ही, साथ में प्रोडक्ट को भी यहीं तैयार किया जाएगा। आईआईटी निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क और ब्रॉडकॉस्टिंग की समस्याओं को दूर करने के लिए सांख्य लैब ने आईआईटी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है। पहले चरण में शोध के लिए सिन क्लेयर चेयर की स्थापना की जा चुकी है। अब ब्रॉडकॉस्टिंग लैब भी स्थापित की जाएगी। इससे संचार क्षेत्र में नई क्रांति संभव होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें