फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव हत्याकांड: मोबाइल और लैपटॉप मिले तो सामने आएंगे कई राज, चचेरे भाई ने कही ये बात

Mon, 07 Sep 2020 11:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
गौरव चंदेल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
नोएडा में मारे गए नजीराबाद के अशोक नगर निवासी गौरव चंदेल के मुख्य हत्यारोपी आशू जाट की गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। साथ ही नोएडा पुलिस से गौरव के लूटे गए मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद करने की अपील की है।

 
विज्ञापन

2 of 5
गौरव चंदेल हत्याकांड का आरोपी उमेश - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि अगर मोबाइल और लैपटॉप मिल जाएं तो कुछ और राज खुल सकते हैं, जिससे पता चल सकेगा कि गौरव की हत्या कहीं कोई साजिश तो नहीं। एक कंपनी में रीजनल मैनेजर गौरव अपनी पत्नी प्रीति और बेटे आदित्य संग नोएडा में रहते थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
गौरव सिंह चंदेल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
छह जनवरी की रात गौरव की नोएडा में हत्या कर कार व अन्य सामान लूट लिया गया था। शनिवार को पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी आशू जाट को मुंबई से गिरफ्तार लिया। गौरव के छोटे चाचा संतोष कुमार, अपनी पत्नी सुषमा और बेटे शांतनु संग यहां अशोक नगर में पुश्तैनी मकान में रहते हैं।
 

4 of 5
गौरव चंदेल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उनकी बड़ी बहन शालिनी मुंबई में रहती हैं। गौरव के चचेरे भाई शांतनु ने बताया कि पुलिस गौरव का मोबाइल और लैपटॉप बरामद नहीं कर सकी है। वह मिल जाएं तो कुछ और जानकारियां मिल सकती हैं।शांतनु ने बताया कि नोएडा में गौरव का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरव चंदेल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गौरव की मुंबई निवासी बहन शालिनी उनके परिवार का खर्च उठाती है। गौरव की पत्नी प्रीति एक निजी स्कूल में पढ़ाकर गुजर बसर कर रही हैं। उनका कहना है कि गौरव की हत्या के बाद उन्होंने कानपुर के एक विधायक से बात करके परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी की मांग की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें