फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः मंदिर जा रही किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाया, खेत में ले जाकर किया गैंगरेप

Sun, 03 Jun 2018 10:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के उन्नाव जिले में मंदिर जा रही किशोरी को अगवा कर गांव के ही दो युवकों ने पड़ोस के गांव ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर किशोरी ने घर वालों को आपबीती बताई। पीड़िता ने मां के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
शहर कोतवाली के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को मंदिर दर्शन करने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे गांव के ही याकूब व अकरम ने रोक लिया और बाइक पर जबरन बैठाकर उसे मगरवारा चौकी के पीछे मैनीखेड़ा गांव ले जाकर झाड़ी के बीच एक खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। आरोपियों के भय से घर वाले पुलिस से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। शनिवार को पीड़िता की मां ने कुछ लोगों को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
मां अपनी बेटी को लेकर सदर कोतवाली पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें