फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष का कत्ल: वो एक थप्पड़... जिसने ले ली इमरान की जान; मौत से पहले अपडेट किया था स्टेटस

Thu, 29 Feb 2024 10:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में बर्थडे पार्टी में नशेबाजी में दोस्तों ने रेलबाजार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष की हत्या कर दी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चार दोस्तों के साथ कार से बर्थ डे पार्टी में जाजमऊ गए थे, उन्हीं के साथ घर लौटे। दोबारा विवाद होने पर चारों ने ईंट से कूंचकर मार डाला। बड़े भाई ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बर्थडे पार्टी में नशेबाजी में हुए विवाद में दोस्तों ने ही रेलबाजार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष इमरान शेख (44) उर्फ नेताजी की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी। बुधवार तड़के खून से लथपथ उनका शव घर के पास पड़ा मिला। हत्या में चार दोस्त शामिल हैं। 

इनमें एक आरोपी पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर फैसल का भाई अफ्फान कुरैशी है। पुलिस ने चारों पर हत्या की रिपोर्ट दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रेलबाजार निवासी मो. सुलेमान ट्रक की बॉडी बनाने का काम करते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
उनके पांच बेटों में तीसरे नंबर का बेटा इमरान शेख रेलबाजार रामलीला कमेटी का अध्यक्ष होने के साथ ही हिंदू-मुस्लिम एकता संगठन में महामंत्री भी थे। इमरान के बड़े भाई इरफान ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 11 बजे इमरान दोस्त अफ्फान कुरैशी, खपरामोहाल निवासी शोएब उर्फ सिजारो, अंश व शुभम के साथ जाजमऊ में एक दोस्त की बेटी की बर्थ डे पार्टी में गए थे। सभी अफ्फान की लाल रंग की कार से गए थे।
विज्ञापन

3 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार वहीं इमरान का शोएब और उसके साथियों से नशेबाजी के दौरान विवाद हो गया। उस वक्त लोगों ने बीचबचाव कर उन्हें शांत करा दिया। इसके बाद इमरान उन्हीं दोस्तों के साथ घर आया। यहां इमरान की चारों से दोबारा बहस हो गई। तभी चारों ने ईंट से इमरान के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी और शव छोड़कर भाग निकले। 

 

4 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को एक आरोपी शोएब उर्फ सिजारो को गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन आरोपियों और कार की तलाश की जा रही है। एडीसीपी लखन यादव व फॉरेंसिक ने घटनास्थल की जांचकर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

नशेबाजी में हुए विवाद के बाद हत्या की गई है। एक नामजद समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।  -लखन यादव, एडिशनल डीसीपी, पूर्वी
विज्ञापन

5 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
पहले लगाया स्टेटस फिर आई मौत की खबर
दोस्त की बेटी की बर्थडे पार्टी में गए इमरान ने रात को ही अपने फेसबुक अकाउंट और व्हाट्सएप के स्टेटस पर तस्वीरें अपलोड की थीं। यह देख परिजनों को सबकुछ ठीक ही लगा रहा था। वहीं, कुछ घंटों बाद ही उनकी मौत की खबर से पूरा परिवार सकते में है।
विज्ञापन

6 of 8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अफ्फान फोन पर खुद को बताता रहा बेकसूर
इमरान की हत्या की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे उनके भाई रिजवान, इरफान, सुल्तान व फुरखान मोहल्ले में लोगों से चीख-चीखकर भाई के हत्यारों के बारे में पूछते रहे। इस बीच बड़े भाई इरफान ने अफ्फान के मोबाइल पर कॉल किया तो वह खुद को बेकसूर बताने लगा। कार में मौजूद अन्य साथियों को इमरान की हत्या का आरोपी बताते हुए फोन काट दिया।
विज्ञापन

7 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
घर के पास उतारते ही इमरान ने मारा थप्पड़ तो ईंट से हमला कर मार डाला
इमरान शेख की हत्या के आरोप में गिरफ्तार खपरामोहाल निवासी शोएब उर्फ सिजारो ने वारदात कबूल की है। उसने पुलिस को बताया कि बर्थडे पार्टी से निकलने के बाद रात में सभी ने शराब पी। इस दौरान इमरान से गालीगलौज हो गई थी। तब उसने गमले से हमले का प्रयास किया था, लेकिन लोगों ने बीचबचाव करा दिया था। इसके बाद चारों लोग कार में ही घूम-घूमकर शराब पीते रहे। तड़के साढ़े तीन से चार बजे के बीच जब इमरान को घर के पास जब छोड़ा तो उसने थप्पड़ जड़ दिया।
 
विज्ञापन

8 of 8
crime - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बौखलाहट में ईंट से हमला कर दिया। हत्या के बाद जब नशा हल्का हुआ तो एक मेडिकल स्टोर से नाइट्रावेट (सिर्फ डॉक्टर के पर्चे पर मिलने वाली नींद या दिमाग को शांत करने की दवा) की गोली खरीदी और सभी ने खाई। इसके बाद अफ्फान, अंश और शुभम उसे भी घर के पास छोड़कर चले गए। पुलिस तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें