कानपुर पीएसआईटी में फ्रेशर पार्टी ‘वेब्स-2019’ का शानदार आयोजन हुआ। इसमें इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट और लॉ के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक परफॉरमेंस दी।
विज्ञापन
2 of 5
नृत्य पेश कर सभी का जीता दिल
- फोटो : अमर उजाला
गीत-संगीत और नृत्य पर सीनियर्स भी थिरकने लगे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन प्रणवीर सिंह, वाइस चेयरपर्सन निर्मला सिंह, एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट अभिजीत सिंह और प्रबंध निदेशक शेफाली राज ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
3 of 5
फैशन का तड़का
- फोटो : अमर उजाला
चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने संस्थान की जानकारी दी। कहा कि पीएसआईटी ने प्लेसमेंट के साथ एकेडमिक माहौल कायम करने में भी कामयाबी हासिल की है। इसके बाद बैंड परफॉरमेंस हुई, जिसमें पश्चिमी धुनों पर छात्र जमकर थिरके।
4 of 5
देशभक्ति के जज्बे को देख हर किसी ने किया सलाम
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा सृष्टि श्रीवास्तव ने काहे छेड़े गाने पर नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। डीन स्टूडेंट अफेरर्स रूपा भल्ला ने मिस्टर एंड मिस फ्रेशर का एलान किया। इसमें साक्षी सिंह को मिस और आर्यन वर्मा को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों की विभिन्नता में एकता पर नृत्य प्रस्तुत कर किया, जिसमें राजस्थान की राजस्थानी डान्स, पंजाब का भंगड़ा, गुजरात का गरबा एवं उत्तर प्रदेश के कल्चर को डान्स के जरिए दिखाया गया।