फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर दर्द दूर करने के लिए तांत्रिक ने दी ये सलाह, अब महिला के सामने एक और मुसीबत

Wed, 06 Mar 2019 04:49 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा में बाइक सवार टप्पेबाज तंत्रमंत्र से कमर का दर्द ठीक करने का झांसा देकर महिला के जेवर और नगदी ले गए। पीड़िता ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सब्जी व्यापारी बिहारीपुरवा निवासी अनिल प्रजापति ने बताया कि 17 मार्च को उनकी बड़ी बेटी अंकिता की शादी है। रविवार को पत्नी रेनू बच्चों के साथ बकेवर देवमई, इटावा शादी का कार्ड बांटने गईं थीं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर सवारी वाहन से वह बच्चों के साथ बर्रा के ठाकुर चौराहा स्थित फत्तेपुर पक्के नाले के पास उतर गईं। तभी, बाइक सवार एक युवक ने पता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। इतने में ही दूसरा युवक भी पहुंच गया। पता पूछने वाले को सिद्ध पुरुष बताकर उसने रेनू को झांसे में लिया। इस पर उन्होंने कमर दर्द की समस्या बताई।
Trending Videos
विज्ञापन

युवक ने तंत्र मंत्र से पहले समस्या का निदान बताया फिर...

युवक ने तंत्र मंत्र से पहले समस्या का निदान बताया। फिर उनके कान के झाले, मंगलसूत्र, पायल और दो हजार रुपये अपने पास रखकर उनसे पास में ही स्थित मंदिर के सात चक्कर लगाने की बात कही।

रेनू बातों में आ गईं। मंदिर से लौटी तो दोनों फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि रेनू की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें