बड़े कपड़ा कारोबारी के परिवार के चार सदस्यों की एक साथ जिंदा जलकर मौत की खबर ने पूरे कानपुर शहर को हिला कर रख दिया। घर के बाहर से लाशें जब बाहर निकल रही थीं तो पूरा चकेरी इलाका ये खौफनाफ मंजर देख हैरान था।
विज्ञापन
2 of 7
कानपुर में कारोबारी के घर लगी भीषण आग
सोमवार सुबह चकेरी इलाके के लाल बंग्ला में कपड़ा कारोबारी नीरज जैन (45), उनकी मां मेमदेवी जैेन (70) , पत्नी शिम्पी जैन (38), उज्जवल जैन (10) की घर में आग लगने की वजह से जिंदा जलकर मौत हो गई थी। उनकी बेटी मान्या नानी के घर गई हुई थी तभी उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
3 of 7
कानपुर में कारोबारी के घर लगी आग
कारोबारी नीरज जैन के घर लगी आग को बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड ने चारों लाशों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर का पूरा सामान जल चुका है। कुछ भी नहीं बचा।
4 of 7
कानपुर में कारोबारी के घर लगी आग
कानपुर के बड़े कारोबारी नीरज जैन के घर लगी भीषण आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के कई मकान भी इसकी चपेट में आये। पड़ोसियों की लाख कोशिश के बावजूद घर में मौजूद किसी भी शख्स की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
5 of 7
कारोबारी की जली कार
आग का तांडव के घर के अंदर ही नहीं था। घर के बाहर खड़ी कारोबारी नीरज जैन की कार भी आग की चपेट में आई। जिसकी वजह से कार का अगला हिस्सा जल गया।
विज्ञापन
6 of 7
रोते बिलखते मृतक के परिजन
इस भीषण अग्निकांड में नीरज जैन का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। अब बस उनकी छोटी बेटी ही बची है अभी तक उसे हादसे के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया। वहीं बुरी तरह से जलीं अपनों की लाशें देखकर रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामले की जांच करने पहुंची पुलिस अभी तक आग के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है। वहीं पड़ोसियों और रिश्तेदारों का यह कहना है कि ये आग लगी नहीं है साजिश के तहत लगाई गई है। अगर घर में आग लगी होती तो कोई न कोई सदस्य बाहर आकर चिल्लाता या भागने का प्रयास करता।