फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नियमों की अनदेखी से छिन गई चार जिंदगी, पत्नी व बेटी की मौत से उजड़ा परिवार, डंपर-ट्रक के प्रवेश पर रही रोक

Tue, 01 Apr 2025 06:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: शिवली मार्ग पर कारी कलवारी के पास हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने नगर में ओवरलोड डंपर-ट्रक की नो एंट्री कर दी। नो एंट्री के बाद शिवली, बनीपारा व झीझक व तिगाई मार्ग पर डंपरों की लाइन लग गई। 
विज्ञापन
1 of 9
kanpur dehat road accident - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में रूरा-शिवली मार्ग पर यातायात नियमों की अनदेखी से सोमवार को फिर चार लोगों की जान चली गई। इससे पहले रूरा और तिगाई में ओवरलोड डंपर दो बाइकसवारों की जान ले चुके हैं। टक्कर मारने वाला डंपर में कोई नंबर प्लेट नहीं थी।

वहीं, बाइक पर भी नियम विरुद्ध चार लोग सवार थे। अमर उजाला ने बिना नंबर प्लेट के फर्राटा भर रहे डंपर का मुद्दा 17 फरवरी को उठाया था। हालांकि जिम्मेदार अनदेखी किए रहे। रूरा में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने पर 2 फरवरी से वाहनों का आवागमन शुरू है।
विज्ञापन

2 of 9
kanpur dehat road accident - फोटो : amar ujala
डंपर के आगे पहिये में फंस गई थी बाइक
नियमों की अनदेखी कर बिना नंबर के मौरंग भरे ओवरलोड वाहन तेज रफ्तार से दिन व रात निकलते हैं। जिससे क्षेत्र में पहले भी बाइक सवार डंपर की चपेट में आ चुके हैं। 6 मार्च को रूरा में उपकेंद्र के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। बाइक डंपर के आगे पहिये में फंस गई थी।
विज्ञापन

3 of 9
kanpur dehat road accident - फोटो : amar ujala
बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड थे डंपर
भटौली निवासी रामकुमार की मौत हो गई थी। 12 मार्च को तिगाई में डंपर की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद डंपर दुकान में घुस गया था। इसमें मरमताबाद शिवली निवासी रामबहादुर की मौत हो गई थी। दोनों ही मामले में टक्कर मारने वाले डंपर बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड थे।

4 of 9
kanpur dehat road accident - फोटो : amar ujala
हादसे के बाद डंपर-ट्रक के प्रवेश पर रही रोक
शिवली मार्ग पर कारी कलवारी के पास हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने नगर में ओवरलोड डंपर-ट्रक की नो एंट्री कर दी। नो एंट्री के बाद शिवली, बनीपारा व झीझक व तिगाई मार्ग पर डंपरों की लाइन लग गई। चालक वाहन खड़े कर नो एंट्री हटने का इंतजार करते नजर आए। 
विज्ञापन

5 of 9
kanpur dehat road accident - फोटो : amar ujala
राज्यमंत्री ने दुखी परिवार को बंधाया ढांढ़स
सड़क हादसे में तीन जानें जानें की जानकारी पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। उन्होंने दुखी परिवार को सदस्यों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। यहां ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्रा, शुभम शुक्ला,बउआ पांडेय रहे।
विज्ञापन

6 of 9
kanpur dehat road accident - फोटो : amar ujala
ट्रेन पकड़ने जाते समय हुआ हादसा
नोएडा के लिए ट्रेन पकड़ने रूरा स्टेशन जा रही बाइकसवार मां-बेटी व दो भतीजों को सोमवार सुबह आठ बजे शिवली-रूरा मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

7 of 9
kanpur dehat road accident - फोटो : amar ujala
चचेरे भाई की गमी में बेटी के साथ आई थी महिला
कन्नौज जिले के ठठिया बिहारीपुर निवासी आदर्शिता उर्फ लल्ली (30) बेटी जाह्नवी (12) नोएडा में रहती थीं। आदर्शिता के भाई रजनीश ने बताया कि 28 मार्च को चचेरे भाई सुखवीर की बीमारी से मौत हो गई थी। उसी दिन बहन बेटी को लेकर दौलतपुर मड़ौली गांव आई थी।

8 of 9
kanpur dehat road accident - फोटो : amar ujala
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में मार दी टक्कर
सोमवार सुबह वह बेटी के साथ नोएडा जा रही थी। रौनक उर्फ बंकू (18) औरर सुधीर (18) बाइक से बुआ व बेटी को रूरा स्टेशन छोड़ने गए थे। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। रूरा-शिवली मार्ग पर कारी कलवारी गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आदर्शिता, जाह्नवी आैर रौनक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

9 of 9
kanpur dehat road accident - फोटो : amar ujala
फरार चालक की तलाश जारी
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया आैर घायल को अस्पताल भेजा। अनहोनी की जानकारी पर परिजन रोने लगे। गंभीर रूप से घायल सुधीर को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि डंपर को सीज कर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें