यूपी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों पर की गई कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा। इतना ही नहीं उन्होंने मायावती पर भी जमकर निशाना साधा। कुशवाहा के तीखे तेवरों से एक ओर जहां उनकी जनसभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने वाहवाही की तो दूसरी ओर सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई।
विज्ञापन
2 of 5
बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा पर बोला हमला
- फोटो : अमर उजाला
सेमरा मानापुर की जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा संविधान व लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। आरक्षण व्यवस्था खत्म करने इरादा बना रही है। भाजपा ने संविधान को खतरे में डाल दिया है। जिस संविधान के बल पर गरीब तमाम अधिकारों को प्राप्त करता है, भाजपा उसी को तोड़ने की साजिश कर रही है।
विज्ञापन
3 of 5
बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा पर बोला हमला
- फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि कांग्रेस से ही भाजपा की लड़ाई है। सपा, बसपा का गठबंधन एक धोखा है।
4 of 5
कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान
- फोटो : अमर उजाला
खजुहा की सभा में कुशवाहा ने कहा कि भाजपा केवल पाक के नाम का लोगों में भय पैदाकर वोट लेना चाहती है। पाक के खाली स्थानों पर बम फोड़कर भाजपा सत्ता में आना चाहती है। बम फोड़ने से न रोजगार मिलेगा न किसानों की आय बढ़ेगी। कहा कि भाजपाई अब पाक के नाम पर वोट हासिल करना चाहते हैं।