फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में गरजे अखिलेश, कहा- सरकार ईमानदार है तो अपने कार्यकाल में हुए खनन की जांच कराए

Sat, 14 Dec 2019 10:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार में पिछले ढाई साल से व्यापक पैमाने पर हो रहे मिट्टी, बालू व मौरंग खनन पर सरकार को घेरते हुए तीखा प्रहार किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उन्नाव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी सरकार में कराए गए खनन की तो सीबीआई जांच चल ही रही है, पर योगी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह और ईमानदार है तो अपने इस ढाई साल के कार्यकाल में किए गए खनन की भी जांच कराए।
विज्ञापन

3 of 5
उन्नाव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्हाेंने कहा कि कि जिस दिन जांच हुई भाजपा सरकार का सच जनता के सामने आ जाएगा तो देखने को मिलेगा कि बालू, मौरंग और मिट्टी का अब तक सबसे अधिक और अवैध तरीके से खनन योगी सरकार में ही हुआ है। 

4 of 5
उन्नाव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
आजम को बताते बकरी और मुझे टोटी चोर, लैपटॉप भूले  
पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार की चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने आजम को बकरी और मुझे टोटी चोर बता दिया। वह इस बात का बखान करना भूल गए कि जो लैपटॉप हमने छात्र-छात्राओं को दिए उनका आज भी प्रयोग हो रहा है। जनता के सामने कभी इसका न ही जिक्र किया और न ही ऐसी योजना ला सके। बेरोजगारी चरम पर है। युवा नौकरी को भटक रहे हैं, पर सरकार को इनकी चिंता नहीें है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्नाव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
मेक इंडिया को रेप इंडिया बताने की पैरवी की 
राहुल गांधी द्वारा मेक इन इंडिया को रेप इन इंडिया बताने की पूर्व मुख्यमंत्री पैरवी करते हुए दिखे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आंकड़े पेश किए बिना यह बयान दिए, जिससे सत्तादल को उन्हें घेरने का मौका मिला। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को घेरते हुए कहा कि अपराधी पूरी तरह बेखौफ हैं। किसी में पुलिस का भय नहीं रह गया हैं, जिससे हैदराबाद और उन्नाव जैसी घटनाएं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें