फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बसपा नेता हत्याकांड: सुपारी में दो लाख का चंदा देने वाले का भी नाम केस से हटाया, पुलिस के खेल का खुलासा

Sun, 11 Oct 2020 02:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
पिंटू सेंगर हत्याकांड में पुलिस की चार्जशीट से एक और खुलासा हुआ है। पुलिस ने सुपारी की रकम में चंदा देने वाले शुभान अल्लाह का भी नाम केस से बाहर कर दिया है। इसका नाम विवेचना में शामिल हुआ था। कुछ पर्चों तक चला, इसके बाद चार्जशीट से नाम बाहर कर दिया गया। शुभान ने 42 लाख की सुपारी में चंदा दिया था।

 
विज्ञापन

2 of 5
पिंटू सेंगर की गोली मार कर हुई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
इसका जिक्र प्रेसवार्ता में खुद पुलिस अफसरों ने किया था। 20 जून को हुई पिंटू सेंगर की हत्या में मनोज गुप्ता, वीरेंद्र पाल, पप्पू स्मार्ट, साउद अख्तर, महफूज अख्तर आदि पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जांच में पता चला था कि पिंटू की हत्या में पप्पू स्मार्ट, वीरेंद्र पाल, साउद अख्तर और श्याम सुशील मिश्र ने 10-10 लाख और दो लाख रुपये शुभानअल्लाह ने भी दिए थे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
फूलन देवी, बसपा सुप्रीमो मायावती से थे पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर के संबंध (मृतक) - फोटो : amar ujala
पिंटू पर पूर्व में हुए जानलेवा हमले को पुलिस ने बताया वजह
चार साल पहले भी पिंटू सेंगर पर चकेरी में हमला हुआ था। तब गोली कंधे से छूकर निकल गई थी। इसमें पप्पू स्मार्ट समेत अन्य आरोपी हैं। पिंटू की गवाही होने वाली थी। चार्जशीट में पुलिस ने इसी मामले को हत्या की वजह बताया है। 

 

4 of 5
पिंटू सेंगर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजासा
एक गन हाउस की भूमिका संदिग्ध, पूछताछ तक नहीं
मेस्टन रोड स्थित एक गन हाउस मालिक से पप्पू स्मार्ट से संबंध हैं। असलहों से लेकर कारतूसों की खरीदारी यहीं से होती थी। जेल भेजा गया गया हैदर यहीं पर काम करता था। आशंका है कि पप्पू, उसके गिरोह और शूटरों को यहीं से कारतूस आदि उपलब्ध कराया गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बड़े उद्योगपति को 100 करोड़ की लगाई थी चपत
मनोज गुप्ता बड़ा खिलाड़ी रहा। आठ साल पहले उसने दाल का काम शुरू किया था। उसने अहमदाबाद में रहते हुए देश के बड़े उद्योगपति की फर्म से करीब 100 करोड़ का माल खरीदा था लेकिन भुगतान नहीं किया। अहमदाबाद में मनोज के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था और जेल भी गया था। बाद में उसने उद्योगपति के खिलाफ चकेरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस ने एफआर लगा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें