फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल की बाढ़ से यहां यूपी में बढ़ेगी महंगाई, जानिए क्या है इसकी वजह 

Wed, 22 Aug 2018 07:56 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
बाढ़ में बहे मसाले, दिखने लगी महंगाई
केरल में आई बाढ़ का असर थोक और फुटकर किराना कारोबार पर भी दिखने लगा है। बीते 15 दिन से केरल से आने वाले किराना आइटम (मसालों) की आवक थम गई है। मसालों के थोक व्यापारियों और सब्जी मसाला बनाने वाली कंपनियों को कच्चे माल की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। आधा दर्जन किराना आइटम के दाम 10 से 50 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं। 
शहर में किराने का बड़ा व्यापार है। कानपुर नयागंज स्थित थोक किराना बाजार के अलावा सब्जी मसाला बनाने वाली कई कंपनियां भी हैं। इसके अलावा गृह उद्योग के तौर भी सब्जी मसाले का कारोबार है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- एजेंटों के इन मसालों की कीमत बढ़ा दी है...
विज्ञापन

2 of 4
मसाला कारोबार पर भी पड़ा असर
कानपुर शहर में रोजाना 30 से 40 ट्रक किराना आइटम केरल से आता है। बीते 15 दिन से केरल से छोटी इलायची, काली मिर्च, दाल चीनी, सोंठ की आवक थम सी गई है। माल की आवक कम होने से एजेंटों के इन मसालों की कीमत बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा असर छोटी इलायची पर पड़ा है। थोक बाजार में इसमें 40 से 60 रुपये किलो की तेजी आई है। इसी तरह सोंठ में 20 से 30 रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है। काली मिर्च चार सौ रुपये किलो तक पहुंच गई है। यह अभी तक 350 से 370 रुपये किलो थी। सोंठ दो सौ रुपये किलो में बिक रही है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सर्दियों में बढ़ेगी मांग, होगी किल्लत ...
विज्ञापन

3 of 4
छोटी इलायची, काली मिर्च, सोंठ, दालचीनी की आवक में आई कमी
दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश बाजपेई बताते हैं कि केरल में आई बाढ़ से वहां सब्जी मसाले की फसलों पर बुरा असर पड़ा है। पैदावार पूरी तरह पानी में डूबकर नष्ट हो गई है। आने वाले दिनों में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। दो, तीन महीने बाद सर्दी आने वाली है। सर्दियों में सब्जी मसालों की मांग बढ़ती है। फिलहाल मांग स्थिर है इस वजह से कीमत में बहुत ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है। जैसे जैसे मांग बढ़ेगी कीमतें आसमान छुएंगी। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कीमतों में 25 फीसदी तक इजाफा संभव .... 
विज्ञापन

4 of 4
केरल में आई बाढ़ का असर शहर के थोक और फुटकर किराना कारोबार पर
गोल्डी मसाले के प्रबंध निदेशक सोम गोयनका बताते हैं कि कच्चे माल की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। किल्लत अभी से शुरू हो गई है। समय के साथ लोगों के पास मसालों के भंडार भी खाली होंगे तो किल्लत और बढ़ेगी। अगले दो महीने में 25 फीसदी तक कीमत बढ़ने के आसार हैं। केरल में आई बाढ़ का असर शहर के साथ ही पूरे देश के किराना कारोबार पर पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें