कानपुर के अहिरवां एयरपोर्ट चकेरी से स्पाइस जेट की दिल्ली की फ्लाइट अब 3 जुलाई से शुरू होगी। यह उड़ान अब हफ्ते में सातों दिन होगी। कंपनी ने दिल्ली आने-जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। पहले दिन दिल्ली के लिए 2549 रुपये (प्रतियात्री) टिकट बुकिंग शुरू हुई। यह किराया पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर रहा। कंपनी प्रतिनिधियों के मुताबिक अब टिकट दर सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगी। कंपनी ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है। जल्द ही एयरपोर्ट स्थित कंपनी के ऑफिस से भी टिकट बिक्री शुरू होगी। आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- 7 जून के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की स्थिति...
विज्ञापन
2 of 4
अहिरवां से 3 जुलाई से हफ्ते में सातों दिन फ्लाइट
अहिरवां से 25 मई 2017 को एयर इंडिया ने दिल्ली की अंतिम उड़ान भरी थी। यह फ्लाइट एयरफोर्स की हवाई पट्टी की रीकार्पेटिंग के चलते बंद हुई थी। इसके बाद एयर इंडिया अपना सामान समेट ले गई। इसके बाद स्पाइसजेट विमान कंपनी ने रुचि दिखाई। कंपनी ने 78 सीटर विमान चलाने की तैयारी की। कंपनी प्रतिनिधियों, एयरपोर्ट, एयरफोर्स अफसरों और जिलाधिकारी की संयुक्त बैठकों के बाद 7 जून से फ्लाइट चलाने की तैयारी की गई। हफ्ते में 6 दिन फ्लाइट चलाई जानी थी लेकिन इसके बाद कंपनी ने फ्लाइट हफ्ते में सातों दिन चलाने के लिए एयरफोर्स अफसरों से बात की। इसी वजह से कंपनी ने 7 जून के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू नहीं की। अब सातों दिन फ्लाइट चलाने को हरी झंडी मिल गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी जमील खालिक ने बताया कि सातों दिन फ्लाइट संचालित करने की तैयारी हो चुकी है। अब कंपनी फ्लाइट ऑपरेटिंग का काम तेजी से करेगी।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- फ्लाइट का शेड्यूल....
विज्ञापन
3 of 4
पहले सात जून से शुरू होनी थी स्पाइसजेट की दिल्ली की फ्लाइट
- दिल्ली से (फ्लाइट नंबर- एसजी 8745) - दोपहर 12:10 बजे चलकर अहिरवां में दोपहर 1:15 बजे पहुंचेगी।
- कानपुर से (फ्लाइट नंबर-एसजी 8746) - दोपहर 1:35 बजे चलकर दिल्ली एयरपोर्ट दोपहर 2:55 पहुंचेगी।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-टिकट बिक्री काउंटर के बारे में...
ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू, 2549 रुपये प्रतियात्री किराए से शुरुआत
सातों दिन 78 सीटर फ्लाइट 3 जुलाई से शुरू होगी। कुछ परमीशन बाकी थीं। इसलिए 7 जून से फ्लाइट शुरू नहीं की जा सकी। एयरपोर्ट, एयरफोर्स से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है। टिकट बिक्री काउंटर भी खोला जाएगा। --सुनील प्रसाद, रीजनल मैनेजर ईस्ट (स्पाइसजेट विमान कंपनी)