फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के सिर पर सज रहा था सेहरा तभी एक फायर से मातम में बदला शादी का माहौल

Mon, 11 Feb 2019 06:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
घर में शादी का माहौल था। डीजे की तेज धुनों पर लोग डांस कर रहे थे। बरात की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। दूल्हे के सिर पर सेहरा सज रहा था पर इसी बीच एक फायर ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। हर ओर चीख पुकार मच गई। गोली भीड़ में खड़े एक मासूम के पेट में जा धंसी। जिसके बाद मासूम खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के बागी गांव में दूल्हे की बारात उठते वक्त हुई हर्ष फायरिंग में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। गोली लगते ही बारात में हड़कंप मच गया। महिलाओं में चीख पुकार मच गई। घर वाले आनन फानन में बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सीओ सुबोध गौतम का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। थाना प्रभारी को मौके पर भेज रहे हैं। आरोपी फरार बताया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
बागी गांव में बाबू शाह के बेटे अबरार की बारात कदौरा निवासी एक पत्रकार के घर जाने की तैयारी चल रही थी। दूल्हे के सिर पर सेहरा बांधा जा रहा था और बाराती घर के बाहर बज रहे डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच मोहल्ले के युवक राजू ने भीड़ के बीच 315 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। गोली भीड़ के बीच खड़े तीन साल के मासूम समीर पुत्र फईम निवासी ग्राम कुसमरा थाना जालौन के पेट में जा लगी।

 

4 of 5
डेमो
जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बारातियों में हड़कंप मच गया। घरवाले बच्चे को लेकर अस्पताल की ओर भागे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौैत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। इधर भीड़ ने राजू को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी घटना की जानकारी कर दी। इसके पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती आरोपी राजू मय तमंचे समेत वहां से भाग निकला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
इसके बाद दूल्हे के घर के दरवाजे पर सन्नाटा छा गया। पुलिस के मुताबिक, समीर के पिता साधारण मजदूर है। वह बाबू शाह के मकान में किराये पर रहते थे। सीओ सुबोध गौतम ने बताया मोहल्लेवालों से आरोपी के बारे में जानकारी की जा रही है।बता दें कि सप्ताह भर पूर्व डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी कला में भी हर्ष फायरिंग में सात साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी का कहना है कि सोमवार को ही सभी थाना प्रभारियों को हर्ष फायरिंग पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें