फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर लॉन्ग रूट पर जाने से पहले ध्यान रखें ये बातें, सड़क हादसे से बचाएंगी 5 सावधानियां 

Mon, 05 Nov 2018 02:00 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
हादसों की वजह अक्सर लापरवाही ही होती है। लेकिन अगर सावधानी के साथ कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो लॉन्ग रूट पर जाते समय सड़क हादसे का शिकार होने से बच जाएंगे। 

हादसों से बचने का पहला उपाय....
1. अधिकांश वाहन चालक अपनी गाड़ी की स्थिति जाने बगैर ही यमुना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सफर करने लगते हैं। लिहाजा सफर से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वाहन अच्छी स्थिति में है या नहीं। कार की लाइट, विंडस्क्रीन वॉशर, वाइपर, बैटरी, इंजन ऑयल, ब्रेक और टायरों की जांच जरूर करें। 
आगे की स्लाड में पढ़ेंः- हादसे से बचने का दूसरा उपाय....
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
2. विभिन्न सर्वे से पता चला है कि मानवीय भूल के कारण सबसे अधिक हादसे हो रहे हैं। इनमें लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे का सबसे बड़ा कारण है। सर्वे में पाया गया कि थकान और नींद के कारण ड्राइवर ने अपने वाहन को अन्य वाहनों से तेज गति से चलाया, गलत ओवरटेक किया और फिर उस पर नियंत्रण खो दिया। इसके अलावा गलत तरीके से ड्राइविंग, गलत टर्न लेने, लेन काटने और ओवरपीडिंग के कारण भी हादसे हो रहे हैं। 
आगे की स्लाड में पढ़ेंः- हादसे से बचने का तीसरा उपाय....
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
3. एक्सप्रेस वे पर ओवरस्पीड से गाड़ी न चलाएं। वाहन चालकों को मौसम की स्थिति, सड़क और उसकी ड्राइविंग की कंडीशन के बारे में पता कर लेना चाहिए। एक्सप्रेसवे पर ट्रॉमा केयर सेंटर, एयर ऐम्बुलेंस, हाइवे सर्विलांस सिस्टम और वायर रोप्स क्रैश बैरियर आदि का उपयोग करना चाहिए। 
आगे की स्लाड में पढ़ेंः- हादसे से बचने का चौथा उपाय....
 

4 of 6
डेमो पिक
4. अक्सर हादसे ड्राइवर की भूल से होते हैं, जैसे ड्राइवर को नींद आ जाने से। ज्यादातर मामले किसी को बचाने में भी होते हैं, जैसे अचानक किसी गाड़ी, व्यक्ति या किसी जानवर के सामने आ जाने से। इससे बचने के लिए सभी गाड़ी मालिकों को मिलकर या सरकार को माह में एक बार ड्राइवर के लिए ट्रेनिंग कैंप लगवाना चाहिए, जिससे ड्राइवर ऐसी स्थिति का सामना करने के लिए मानसिक तौर से मजबूत रहें। 
आगे की स्लाड में पढ़ेंः- पांचवां और अंतिम सबसे जरूरी उपाय....
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
5. हम जब भी अपने घर से बाहर निकले तो यही सोच कर निकलते है की हम सुरक्षित अपने घर अपने परिवार वाले के पास आ जाये। ऊपर वाला ना करे की आपके साथ कोई भी हादसा हो, लेकिन आपने भी यह अनुभव किया होगा की रोज छोटे मोटे हादसे होने से आप बचते हैं इसलिए हम आपको यह सलाह दे रहे हैं। जब भी किसी के साथ हादसा होता है तो उस वक्त हादसे का शिकार इंसान यही सोचता है कि उसके परिवार को यह जानकारी मिल जाए।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- क्यों रखें आईडी प्रूफ....
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
इसके लिए आप हमेशा अपने पास एक आईडी प्रूफ लेकर चलें जो हमारे बारे में और हमारे घर के बारे में थोड़ी बहुत जानकरी देता हो, क्योंकि जब भी हमारे साथ कोई भी एक्सीडेंट होता है उस वक्त अगर किसी तरह का आईडी प्रूफ नहीं रहने पर घरवालों को जानकारी नहीं हो पाती है। ऐसे में परिवार को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। आईडी प्रूफ रहने पर हादसे के शिकार व्यक्ति की पहचान होने से उसे बचाया भी जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें