फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में भी पूर्णरूप से दिखाई देगा 'साल का पहला चंद्रग्रहण', नकारात्मक ऊर्जा से खुद को बचाएं

Tue, 30 Jan 2018 02:12 PM IST
राहुल दुबे, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
31 जनवरी को पड़ने वाला खग्रास चंद्र ग्रहण विश्व के अन्य हिस्सों के साथ भारत में भी पूर्णरूप से दिखाई देगा। वैदिक आचार्य पंडित पवन शुक्ला ने बताया चंद्रग्रहण की अवधि 3 घंटे 7 मिनट की होगी। पूर्णिमा तिथि होने के कारण भगवान शिव और भगवान विष्णु की उपासना के लिए सुबह 8:28 बजे तक का समय सही माना जा रहा है। इस दिन पूरे 12 घंटों तक भगवान के दर्शन करना अशुभ माना जाएगा। 
 
विज्ञापन

2 of 7
डेमो पिक
आचार्यों के अनुसार ग्रहण के समय मूर्ति छूना, भोजन व नदी में स्नान करना वर्जित है। सूतक काल के समय किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। भोजन ग्रहण करने और पकाने से दूर रहना अच्छा माना जाता है। देवी देवताओं और तुलसी आदि को स्पर्श नहीं करना चाहिए। पंडित पवन शुक्ला ने बताया कि सूतक के दौरान गर्भवती स्त्री का घर से बाहर निकलना और ग्रहण देखना वर्जित माना जाता है। ये शिशु की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है क्योंकि इससे उसके अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक
इसके अलावा नाखून काटना, बाल कटवाना, निद्रा आदि जैसी गतिविधियों से भी ग्रहण व सूतक काल के समय परहेज करना चाहिए। इस काल में स्त्री प्रसंग से बचना चाहिए अन्यथा आंखों से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। ग्रहण समाप्त होने के पश्चात पूरे घर को गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए और सूतक काल प्रारंभ होने से पूर्व दूध, जल, दही, अचार आदि खानपान की सभी चीजों में कुश या तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए। 
 

4 of 7
डेमो पिक
वैज्ञानिक मान्यता
ग्रहण के वक्त वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए इस समय को अशुभ माना जाता है। इस दौरान अल्ट्रावॉयलेट किरणें निकलती हैं जो एंजाइम सिस्टम को प्रभावित करती हैं। इसलिए ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इस समय चंद्रमा, पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, जिससे गुरुत्वाकर्षण का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। इसी कारण समुद्र में ज्वार भाटा आते हैं। भूकंप भी गुरुत्वाकर्षण के घटने और बढ़ने के कारण ही आते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
डेमो पिक
चंद्रग्रहण का समय - शाम 5:35 से 8:41 मिनट 10 सेकेंड तक।
चंद्रग्रहण की अवधि - 3 घंटे 7 मिनट व 10 सेकंड
सूतक काल प्रारंभ सुबह - 8:35:21
सूतक काल की समाप्ति रात- 8:41:10
 
विज्ञापन

चंद्रग्रहण का राशियों पर प्रभाव

6 of 7
डेमो पिक
मेष- नौकरी, व्यवसाय में सफलता, कार्यस्थल पर मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृषभ- अचानक धन लाभ होने की संभावना, नौकरी व व्यापार में उन्नति।
मिथुन- धन हानि, अधिक यात्रा, मानसिक अवसाद, सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कर्क - शारीरिक कष्ट, गुप्त रोग होने की संभावना, वाहन सावधानी से चलाएं।
सिंह- बेवजह की बातों से चिंता, धन हानि की संभावना, परिवार में मनमुटाव।
कन्या- धन लाभ होगा, भौतिक सुखों का आनंद, साहस व परामक्रम में वृद्धि।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो पिक
तुला- भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। साहस और पराक्रम में वृद्धि।
वृश्चिक- तनावग्रस्त महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में समस्या, बेवजह विवाद, पढ़ाई में अड़चनें।
धनु- विरोधियों से चुनौती, धन लाभ के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। शारीरिक कष्ट।
मकर- वैवाहिक जीवन में चुनौतियां, जीवनसाथी से मतभेद, व्यापार पर भी असर।
कुंभ- बेवजह यात्राएं, धन हानि, शारीरिक कष्ट और यौन जनित रोग से परेशानी।
मीन- सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यधिक प्रयास, आय की तुलना में खर्चों में वृद्धि ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें