दिल्ली-हावड़ा रूट पर कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रूमा कस्बे के पास शुक्रवार देर रात पूर्वा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे आतंकी साजिश या शरारती तत्वों का हाथ तो नहीं था। इसकी जांच यूपी एटीएस और एसटीएफ ने शुरू कर दी है। दोनों टीमें देर रात हादसास्थल पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर के रूमा में पूर्वा एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंटी
प्रारंभिक जांच के बाद अफसरों का कहना है कि किसी साजिश के होने सबूत नहीं मिले हैं। यूपी एटीएस के इंस्पेक्टर हरीशंकर मिश्रा टीम के साथ तड़के रूमा पहुंच गए। कुछ देर बाद एसटीएफ की टीम भी पहुंच गई। दोनों टीमों ने जांच की। टीटीई, गार्ड, चालक व यात्रियों से पूछताछ की।
ग
विज्ञापन
3 of 5
पूर्वा एक्सप्रेस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैक भी चेक किया। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी साजिश के सबूत नहीं मिले हैं। विस्तार से जांच की जा रही है। हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस (अप, 12303) शुक्रवार देर रात करीब एक बजे कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रूमा कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
4 of 5
पूर्वा एक्सप्रेस पलटी
हादसे के बाद ट्रेन दो हिस्सों में बंटने के बाद बेपटरी हो गई। 8 एसी कोच, पैंट्रीकार और गार्ड डिब्बा पलटे थे। रात करीब एक बजे अप ट्रेन पूरी रफ्तार से हावड़ा की ओर से आ रही थी और कानपुर की ओर बढ़ रही थी। कानपुर से करीब 15 किलोमीटर पहले रूमा इंडस्ट्रियल इस्टेट के सामने ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंटने के बाद जोरदार आवाज के साथ पलट गई।
दो हिस्सों में बंट गई पूर्वा एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
घुप अंधेरे में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ट्रेन में सवार पटना निवासी रोमेल जायसवाल ने बताया कि देर रात सभी यात्री सो रहे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज आई। आंख खुली तो अंधेरा था। पता चला कि ट्रेन पलट गई है। हादसे में लोग घायल हुए पर किसी भी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।