फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 40 लाख का नुकसान, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 13 Nov 2019 10:29 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
नमकीन फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइट नंबर पांच में बुधवार तड़के शार्ट सर्किट से नमकीन फैक्टरी की तीसरी मंजिल में आग लग गई।  छह दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से करीब चालीस लाख रुपये का माल जल गया।
विज्ञापन

2 of 5
नमकीन फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
गोविंदनगर के नंदलाल चौराहा निवासी मनोज मनवानी और सुनील मनवानी की पनकी साइट नंबर पांच में फ्रेंजी फूड प्रोडक्ट्स के नाम से फैक्टरी है। तीसरी मंजिल पर नमकीन के पैकिंग का काम होता है।
विज्ञापन

3 of 5
नमकीन फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
यहां शार्ट सर्किट से आग लग गई। गार्ड अपने कमरे में सो रहा था। लपटों को देखकर आसपास के लोगों के शोर मचाने पर गार्ड ने घटना की जानकारी फैक्ट्री मालिक और फायर कंट्रोल रूम को दी।

4 of 5
नमकीन फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचकर सीएफओ महेंद्र प्रताप सिंह ने फजलगंज फायर स्टेशन समेत आसपास के स्टेशनों से छह दमकलें मंगाईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमकीन फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग से पैकिंग मैटीरियल, मसाले, कच्चा माल आदि जल गया। टीनशेड, मशीनें, पानी टंकी तक पिघल गई। सीएफओ ने बताया कि देर से सूचना मिली थी। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें