फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाेसा चाऊमीन खाने का ले रहे थे मजा, अचानक अाने लगी बचाअाे-बचाअाे की अावाजें

Sat, 17 Feb 2018 07:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अाग का वीडियाे बनाता युवक
शाम का 6 बज रहा था। यूपी कानपुर की नवीन मार्केट लाेगाें से खचाखच भरी हुई थी तभी वहां एक दुकान से अचानक बचाअाे-बचाअाे की अावजें अाने लगी। बाजार में भगदड़ मच गई। जिस दुकान में अाग लगी वाे एक फास्ट फूड सेंटर था। वहां लाेग डाेसा अाैर चाऊमीन खाने का मजा ले रहे थे। एक के बाद एक अाग ने कई दुकानाें काे अपनी जद में ले लिया। 


 
विज्ञापन

2 of 4
अाग बुझाती फायर ब्रिगेड
कानपुर की सबसे बड़ी नवीन मार्केट में लगी भीषण आग दमकल की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़िया मौके पर कड़ी मशक्कत कर आग को काबू करने में जुटी है। जब तक दमकल विभाग आग पर काबू कर पाता आग ने एक रेस्टोरेंट समेत पांच दुकानो को अपनी चपेट में ले लिया।

 
विज्ञापन

3 of 4
धूं-धूं कर जल उठी दुकान
आग में पचास लाख से ऊपर के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। नवीन मार्केट कानपुर के सबसे पाॅश इलाके की बड़ी फैंसी मार्केट है। देर शाम यहां चौधरी फ़ास्ट फूड में अचानक आग लग गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। आग ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया।
 
विज्ञापन

4 of 4
बाजार में लगी अाग
आस पास के दुकानदारों ने फायर सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग ने रेस्टोरेंट के अगल बगल पांच दुकानों को अपनी चपेट में लेलिया। मौके पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने पहुंच कर आग को फैलने से तो रोक लिया लेकिन आग अभी भी रुक रुक कर धधक रही है। आग से किसी तरह की कोई जनहानि नही हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें