लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले यूपी की इटावा लोकसभा सीट के प्रत्याशी सहित भाजपा के 30 कार्यकर्ताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा प्रत्याशी पर हुई ये कार्रवाई बीजेपी के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
विज्ञापन
2 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते सांसद रामशंकर कठेरिया (फाइल फोटाे)
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ.राम शंकर कठेरिया समेत करीब 30 के आसपास भाजपाइयो के खिलाफ धारा 34,186,188,332,353,326,395 171 जी, 123,127 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत भरेह थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
3 of 5
रामशंकर कठेरिया एवं मुकदमा दर्ज कराने वाला दरोगा
बुधवार को भरेह थाना क्षेत्र के पथर्रा गॉव के रामजानकी मंदिर परिसर में बिना अनुमति के सभा को रोकने को लेकर के भरेह थाने के दरोगा गीतम सिंह और उनके हमराह पुलिसकर्मियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और उनके करीब 30 से अधिक समर्थकों ने मारपीट की थी।
4 of 5
रामशंकर कठेरिया भाजपा प्रत्याशी
पीड़ित दरोगा का आरोप है कि डॉ. कठेरिया और उनके समर्थकों ने ना केवल मोबाइल छीना बल्कि मारपीट कर सर्विस रिवाल्वर छीनने की कोशिश की है। इसके साथ में ही सरकारी कार्य में बाधा भी डाली है। असल में बिना अनुमति भारतीय जनता पार्टी की सभा को संबोधित कर रहे डॉ. कठेरिया को रोकने की कोशिश के क्रम में भरेह थाने के दरोगा और उसके हमराह पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी जे.बी. सिंह के निर्देश पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने देर रात परीक्षण के बाद दर्ज कराया मुकदमा। इस प्रकरण की जांच भरेह थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार को सौंपी गई है। बेहद गंभीर समझे जाने वाले इस प्रकरण की पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग को देर रात में ही प्रेषित कर दी है।