फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल के जन्मदिन पर आए "नेता जी" कर बैठे बड़ी भूल, हो गई FIR

Fri, 30 Jun 2017 09:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-विधायक के साथ बेटे व गनर को भी किया नामजद
-मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
विज्ञापन
अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता व राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव के 71वें जन्मदिन के लिए गुरुवार को सैफई में एक पार्टी रखी गई। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत तमाम सपाई नेता उन्हें बधाई देने वहां पहुंचे।
विज्ञापन

 

 

रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर अखिलेश यादव
फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव व उनके बेटे विजय प्रताप भी वहां पहुंचे। ये आए तो पार्टी में शामिल होने थे लेकिन इन साहब के साथ तो कुछ ऐसा हो गया कि इनके कार्यक्रम का सारा मजा किरकिरा हो गया। दरअसल, नेताजी के खिलाफ एफआईआर जो हो गई। यहीं नहीं केवल उनका नाम एफआईआर में दर्ज नहीं हुआ बल्कि साथ में उनके बेटे और गनर विमल यादव भी लपेटे गए।  

अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव
तीनों के खिलाफ गुरुवार को इटावा के लवेदी थानाध्यक्ष ने सैफई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब जानिए हुआ क्या था। दरअसल, जब नेताजी वहां अपनी गाड़ी लेकर पहुंचे थे तो सैफई पंडाल में समारोह चल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे। भीड़ के मद्देनजर चंदगीराम स्टेडियम के पास वाहनों को रोकने की खातिर बैरियर लगाया गया था। इस चलते विधायक जी की गाड़ी भी वहीं रुकवा ली गई। उन्हें थानाध्यक्ष ने स्टेडियम में गाड़ी खड़ी कर पैदल जाने को कह दिया। बस फिर क्या था। नेताजी बिफर पड़े और ड्यूटी पर मौजूद लवेदी थानाध्यक्ष अनिल यादव से हाथापाई शुरू कर दी। 
 

रामगोपाल यादव व अखिलेश यादव
थानाध्यक्ष का आरोप है कि विधायक समेत उनके पुत्र विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटे व गनर विमल यादव ने उन्हें जमकर पीटा। गनर विमल यादव ने जबरन बैरियर खोलने की कोशिश की। अन्य पुलिस कर्मियों ने बीचबचाव किया लेकिन विधायक ने गालीगलौज करते हुए अपनी मनमानी की। यही नहीं विधायक ने जान से मारने तक की धमकी दे डाली।
 
विज्ञापन

रामगोपाल यादव के साथ अखिलेश यादव
बाद में थानाध्यक्ष अनिल यादव ने एसएसपी को पूरे मामले की जानकारी थी। इसके बाद उन्होंने सैफई थाने में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तीनों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।    ​​
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें