फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: एक्ट्रेस वाणी कपूर पद्मावती डायरेक्टर भंसाली से प्रभावित, रोल के बारे में कही ये बात

Tue, 28 Nov 2017 09:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
एक्ट्रेस वाणी कपूर
फिल्म एक्ट्रेस वाणी कपूर संजय लीला भंसाली से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने भंसाली के साथ हर तरह का रोल करने की इच्छा जाहिर की है। फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से बॉलीवुड में इंट्री करने वाली अभिनेत्री वाणी कपूर पिछले दिनों कानपुर शहर आई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें ये शहर पसंद आया। जैसा उन्होंने सुना था, उससे कही ज्यादा यह शहर मॉडर्न है।  
विज्ञापन

2 of 5
एक्ट्रेस वाणी कपूर
वाणी कानपुर स्वरूप नगर स्थित शोर क्लब का उद्घाटन करने आई थीं। अपनी आगामी फिल्मों के बारे में वाणी ने बताया कि वो 2019 में जैन नाम की एक फिल्म में काम करने जा रही हैं, जिसके बारे में समय आने पर जानकारी देंगी। वाणी फिल्म बेफिक्रे में भी काम कर चुकी हैं।   
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म एक्ट्रेस वाणी कपूर
ऐतिहासिक रोल से परहेज नहीं
पसंदीदा रोल के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे किसी एक छवि में खुद को नहीं बांधना चाहती हैं। वो हर तरह के चुनौतीपूर्ण रोल करना चाहती हैं। फिर चाहे वो फिल्म ‘पद्मावती’ में दीपिका पादुकोण का रोल हो या फिर ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या राय का। संजय लीला भंसाली जैसे बड़े डायरेक्टर उनको जिस तरह का भी रोल देंगे, वे जरूर करना चाहेंगी।  

4 of 5
एक्ट्रेस वाणी कपूर
सभी इंडस्ट्री एक जैसी
वाणी ने तमिल फिल्म ‘आहा कल्याणम’ में भी काम किया है। इस फिल्म के लिए उन्होंने खासतौर से तमिल और तेलगु भाषा सीखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्ट्रेस वाणी कपूर
वाणी ने कहा कि अब बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। वहां पर भी बॉलीवुड की तरह बड़े बजट की फिल्म बनने लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें