फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमानों का दमदार प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

Mon, 21 Nov 2016 08:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट के बीच सोमवार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने तय सीमा से कम समय में काम पूरा होने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी। खास बात यह है कि अखिलेश ने इस एक्‍सप्रेस-वे के लोकार्पण के मौके पर अपने पिता के खास इंतजाम करवाए थे।

दरअसल, परिवार में चली लंबी खींचतान के बाद माहौल कुछ सही हुआ है। इश पर अखिलेश ने पिता मुलायम के जन्मदिन के तोहफे के बतौर उन्हें यह बड़ा उपहार दिया है। कार्यक्रम को बेहद खास बनाने के लिए लड़ाकू विमानों के प्रदर्शन की व्यवस्था की गई थी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स के फ़ाइटर प्लेन का प्रदर्शन के दौरान लखनऊ एयरपोर्ट ने देहरादून एयर रुट को बंद किया। 
 
विज्ञापन

तीन सुखोई विमानों ने आसमान में दिखाए बेहतरीन करतब

2 of 4
बांगरमऊ में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के लोकार्पण पर आसमान में करतब दिखाता लड़ाकू विमान - फोटो : ओ पी वाधवानी
तीन सुखोई विमानों ने आसमान में बेहतरीन करतब दिखाए। इस बीच विमान एक्सप्रेस वे को बेहद करीब से छूते हुए गुजरे। कान में अंगुली ढाले लोग भी बराबर निगाहें आसमान से कभी जमीन पर लाते तो कभी फिर ऊपर ताकने लगते। दरअसल उड़ते विमानों से लोगों के नजरें ही नहीं हट रही थी। 
 
विज्ञापन

अन्य विमानों की आवाजाही पर लगाई गई थी रोक

3 of 4
लड़ाकू विमान की गड़गड़ाहट से गूंजा आसमान - फोटो : ओ पी वाधवानी
लड़ाकू विमानों के प्रदर्शन के मद्देनजर अन्य विमानों की आवाजाही 1000 फ़ीट के नीचे रोक दी गई थी। उन्हें मैसेज भेजा जा रहा था, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स के फ़ाइटर प्लेन का प्रदर्शन हो रहा है।
विज्ञापन

सुखोई के करतब करीब से देखने पहुंचे सीएम अखिलेश

4 of 4
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर जमीन को छूकर गुजरते विमानों को देखते हुए सीएम अखिलेश - फोटो : ओ पी वाधवानी
सुखोई के करतब करीब से देखने के लिए सीएम अखिलेश लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बनाई हवाई पट्टी पर जा पहुंचे। यहां सुखोई के तीन विमानों का प्रदर्शन प्रदर्शन हो रहा था। बार-बार एक्सप्रेस वे पर विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ। फिर झट से उड़कर विमानों का बादलों में ओझल होना। लगातार यह सिलसिला चलता रहा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें