भगवान श्रीराम के वनवास स्थल पर इन दिनों प्रकृति का कहर देखने को मिल रहा है। पुराणों में लिखा है कि भगवान राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ चित्रकूट के देवांगना घाटी पर वनवास किया था। पिछले तीन दिनों से दवांगना घाटी का पूरा इलाका भीषण आग की चपेट में है।
विज्ञापन
2 of 8
चित्रकूट के जंगलों में लगी आग
इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर बुलवाया है। यूपी के चित्रकूट के जंगलों में लगी भीषण आग विकराल रूप धारण कर चुकी है। कहीं ये आग शहर तक न पहुंच जाए इसके लिए वहां के डीएम विशाल अय्यर ने राहत आयुक्त से मदद मांगी है।
विज्ञापन
3 of 8
चित्रकूट के जंगलों में लगी आग
आपदा राहत विशेषज्ञ टीम विशेष हेलिकॉप्टर के साथ चित्रकूट पहुंच चुकी है। पूरे जंगल का निरीक्षण करने के बाद हेलीकॉप्टर इलाहाबाद रवाना होगा। भगवान राम के वनवास में तीन दिन से आग लगी हुई है। आग बुझाने के लिए एयर फोर्स की टीम ने जिलाधिकारी के साथ जंगलों का निरक्षण किया। अब हेलीकॉप्टर से जंगलों की आग को बुझाने का प्रयास किया जाएगा। पुराणों के मुताबिक भगवान राम ने देवांगना घाटी में वनवास किया था।
4 of 8
आग की वजह से चौपट हुई फसल
चित्रकूट के मानिकपुर,मऊ, भौंरी और राजापुर स्थानों पर आग का कहर जारी है। जंगल में लगी आग फैलती जा रही है। वन विभाग इसे रोकने में फिलहाल असफल नजर आ रहा है। इसके अलावा कई स्थानों पर आग से किसानों की फसल का भारी नुकसान हुआ है। दो मवेशी की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
5 of 8
चित्रकूट के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए आया हेलीकॉप्टर
जंगलों में लगी आग लगातार बढ़ती जा रही है। मऊ के लौरी हनुमान गंज के पास बुधवार को लगी आग शुक्रवार को और बढ़ गई। इस आग का दायरा लगभग पांच किमी तक फैल चुका है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर शाम को एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी और वन विभाग के रेंजर एनपी त्रिपाठी पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर आग लगी है वहां तक फायर बिग्रेड नहीं पहुंच पा रही है। जंगल के आसपास सटे गांवों में आग रोकने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आधा दर्जन किसानों की जली फसल
6 of 8
चित्रकूट के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए आया हेलीकॉप्टर
भौरी (चित्रकूट)। खेतों के ऊपर से निकली बिजली की तार मेें शॉर्ट सर्किट होने से आधा दर्जन किसानों के खेत में शुक्रवार को आग लग गई। जिसमेें 6 बीघे में लगी अरहर व गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। भौरी गांव के किसान तुलसीदास, आशादीन, प्रकाश, बालकेश, रामप्यारी व छोटेलाल के खेत में बिजली की शार्ट सर्किट से गुरुवार दोपहार को आग लग गई। ग्रामीणों ने अग्निशमन में इसकी सूचना दी। जिसकी गाड़ी लगभग एक घंटे बाद पहुंची। तब तक खेत में लगी फसल जल चुकी थी। किसान पट्टे की जमीन पर खेती कर रहे थे। किसानों का तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। मौके पर हलका लेखपाल राजेंद्र प्रसाद ने पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
खलिहान में आग से फसल राख
7 of 8
चित्रकूट के जंगलों में लगी आग
राजापुर। रगौली गांव में किसान गया प्रसाद के खलिहान के पास ट्यूबवेल लगा हुआ है। पास में ही खलिहान बना है। अचानक शुक्रवार दोपहर को ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने से खलिहान में रखी पांच बीघे की अरहर की फसल और 2 कुंतल गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ट्यूबवेल को भी आग लगने से नुकसान पहुंचा। किसी तरह ग्रामीणों ने आग को बुझाया। आग से 2 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
मानिकपुर थानाक्षेत्र के कर्का पडरिया जंगल में भी अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। शुक्रवार को आग का दायरा पडरिया वन क्षेत्र के प्लांटेशन की ओर बढ़ा और धीरे-धीरे देशराज पुरवा तक पहुंचा। जहां पर किसान सत्यनारायण यादव के खेत में कटी रखी एक बीघे की गेहूं की फसल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा सरैंया मार्ग पर शुक्रवार सुबह अचानक 11 हजार की विद्युत लाइन टूटकर सड़क पर गिरी। जिससे वहां मौजूद मवेशियों व कुछ ग्रामीणों में भगदड़ मची। करंट से दो बैल मर गए जबकि कुछ ग्रामीण गिरकर चुटहिल हुए।