फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही का फूटा गुस्सा, बोलीं- ''सब दोगले हैं'' 

Tue, 16 Oct 2018 08:34 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- गंगा पर नेताओं और आम लोगों के रवैये पर
- कहा, नेताजी जो कहें यदि करें भी तो आधी समस्या दूर हो जाए
- कानपुर यूनिवर्सिटी के संवाद कार्यक्रम में अपनी टीम के साथ पहुंचीं बछेन्द्री पाल 
विज्ञापन
1 of 4
गंगा पर नेताओं और आम लोगों के रवैये पर पर्वतारोही बछेन्द्री पाल का फूटा गुस्सा
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही बछेन्द्री पाल गंगा पर नेताओं के रवैये और खुद को गंगा भक्त कहने वालों के व्यवहार से आहत हैं।  कानपुर में उन्होंने कहा कि हम सब दोगले हैं। एक तरफ गंगा को मां कहते हैं, उसे झुककर प्रणाम करते हैं और जब वापस जाने लगते हैं तो उसी में माला, फूल, कपड़ा, प्लास्टिक की थैलियां, प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां डालकर उन्हें प्रदूषित करते हैं। पद्मश्री बछेन्द्री पाल का यह दर्द और गुस्सा सोमवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में फूट पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 4
गंगा पर नेताओं और आम लोगों के रवैये पर पर्वतारोही बछेन्द्री पाल का फूटा गुस्सा
उन्होंने कहा कि नेता लोग जो कहते हैं अगर उसे करने भी लगें तो 50 प्रतिशत समस्या अपने आप दूर हो जाए। यही हाल देश की जनता का भी है। गंगा को सफाई करने का संकल्प तो आए दिन लेते हैं, लेकिन उस पर अमल नहीं करते। अब समस्या हद से ऊपर जा चुकी है। इसलिए खुद और अपने परिवार को बचाने के लिए गंगा को स्वच्छ बनाना जरूरी हो गया है। हमें सिर्फ सफाई नहीं करनी है, अपनी सोच को भी बदलना है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सिर्फ एक घंटे में चार ट्रक कचरा बिठूर के घाट से निकाला गया। हरिद्वार से कानपुर के बीच गंगा को गंदा करने वाले उसके किनारे रहने वाले लोग ही हैं। इस मौके पर बछेन्द्री पाल ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को गंगा की निर्मलता के लिए फिर से संकल्प दिलाया। 
 
विज्ञापन

3 of 4
महापौर प्रमिला पांडेय
महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि गंगा को साफ करने का संकल्प लेने के साथ रोजाना उसके लिए काम करने का मन भी बनाना होगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति नीलिमा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने छात्रों की टीम बनाई है। टीम गंगा की सफाई का काम कर रही है। बताया कि परमट घाट को गोद लिया गया है।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
जल्द ही उस घाट को साफ सुथरा बना दिया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा की महानगर इकाई की तरफ से किया गया। जिलाध्यक्ष मैथानी ने सभी लोगों का अभिवादन किया। गायिका सिमरजीत रंधावा ने इस अवसर पर गंगा गीत प्रस्तुत किया। रंधावा उन्नाव की रहने वाली हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनोद सिंह, दीप अवस्थी, शशांक मिश्रा, प्रेम पांडेय, राजेंद्र पाल, विनीता सोरेन, उमेश निगम, सोनू सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें