फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Triple Murder: घात लगाकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, करीबी का कोटा छिनने से बढ़ी अदावत, 10 टीमें गठित

Wed, 09 Apr 2025 06:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: प्रधानी छिनने के बाद पूर्व प्रधान के करीबी की राशन की दुकान भी पप्पू सिंह की शिकायत पर बंद हो गई। राशन की दुकान चलाने वाला पूर्व प्रधान मुन्नू का करीबी था। धीरे-धीरे पप्पू सिंह ने पूर्व प्रधान के बनाए गए 30 साल के वर्चस्व में सेंध लगा दी थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में लगातार अदावत बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन
1 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala

फतेहपुर जिले में हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव की प्रधान के दो बेटों विनोद सिंह (45), अनूप सिंह (40) और पौत्र अभय प्रताप सिंह (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू ने अपने बेटे पीयूष व अन्य साथियों के साथ घात लगाकर घटना अंजाम दी।

अनूप की पत्नी मनीषा की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  वहीं, फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की हैं। मनीषा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उनके पति अनूप, जेठ विनोद व भतीजा अभय प्रताप पुत्र पप्पू बाइक से खेत जा रहे थे।

विज्ञापन

2 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala

स्कॉर्पियो से भाग निकले थे सभी आरोपी
गांव निवासी रमेश के नलकूप के पास रंजिश के चलते पहले से घात लगाकर बैठे ट्रैक्टर सवार पूर्व प्रधान सुरेश, उसके पुत्र पीयूष, भूपेंद्र, सज्जन, विवेक, जान उर्फ विपुल ने तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। घटना अंजाम देने के बाद सभी आरोपी स्कॉर्पियो से भाग निकले। विनोद भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का जिला उपाध्यक्ष भी था।

विज्ञापन

3 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
चार घंटे बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हत्या की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हंगामा किया और शव नहीं उठने दिए। मौके पर पहुंचे एसपी धवल जायसवाल ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर करीब चार घंटे बाद पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। तिहरे हत्याकांड की सूचना पर प्रयागराज एडीजी भानू भास्कर, आईजी प्रेम कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

4 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
पूर्व प्रधान दबंग है। उस पर पूर्व में हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्जकर तीन की गिरफ्तारी की गई है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात कर दी गई।  -भानू भास्कर, एडीजी
विज्ञापन

5 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
प्रधानी के बाद करीबी का कोटा छिनने से बढ़ी अदावत
प्रधानी छिनने के बाद पूर्व प्रधान के करीबी की राशन की दुकान भी पप्पू सिंह की शिकायत पर बंद हो गई। राशन की दुकान चलाने वाला पूर्व प्रधान मुन्नू का करीबी था। धीरे-धीरे पप्पू सिंह ने पूर्व प्रधान के बनाए गए 30 साल के वर्चस्व में सेंध लगा दी थी। पूर्व प्रधान के कब्जे वाली सरकारी जमीन भी पैमाइश करवाकर छीन ली थी।
विज्ञापन

6 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
पप्पू की शिकायत पर बंद हुई थी राशन की दुकान
इसे लेकर दोनों पक्षों में लगातार अदावत बढ़ती जा रही थी। मंगलवार को मौका मिलते ही पूर्व प्रधान ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दे दिया। आगामी पंचायत चुनाव में पूर्व प्रधान मुन्नू और पप्पू सिंह एक दूसरे के प्रतिद्वंदी होने वाले थे। पूर्व प्रधान को पप्पू सिंह से लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था। कई साल से पूर्व प्रधान के करीबी राम प्रसाद के पास राशन की दुकान थी।
विज्ञापन

7 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : Fatehpur Triple Murder
पूर्व प्रधान मुन्नू के परिवार में चार बार रही प्रधानी
राशन की दुकान का संचालन अप्रत्यक्ष रूप से पूर्व प्रधान पक्ष ही करता था। एक साल पहले पप्पू ने राशन की दुकान में अनियमितता की शिकायत की, जिससे कोटा बंद हो गया। इसके बाद टीम ने राशन दुकान सुल्तानपुर घोष की एक राशन दुकान में संबद्ध कर दी थी। गांव में राशन की दुकान का आवंटन नहीं हो सका था। इस तरह से मुन्नू सिंह के कब्जे से राशन दुकान भी छिन गई थी।

8 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
गोली का बदला गोली, घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग
तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस को करीब चार घंटे तक ग्रामीणों व परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। आरोपियों के एनकाउंटर व घर पर बुल्डोजर चलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि हत्यारोपी जानते थे कि प्रधान के परिवार में अगर पप्पू सिंह जिंदा बच गया तो वह बदला लेगा, इसलिए उसकी रणनीति बनाकर हत्या की गई।

9 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
वारदात से प्रधान के बड़े पुत्र के परिवार का अंत
अखरी गांव के ग्रामीणों में हत्याकांड के बाद आरोपियों के खिलाफ गुस्सा फूटता दिखा। पप्पू का भांजा जीशू की पुलिस से नोकझोंक हुई। उसने पुलिस से गोली का बदला गोली मारकर लेने की बात कही। ग्रामीण पुलिस के पास ही बैठकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

10 of 10
Fatehpur Triple Murder - फोटो : amar ujala
ग्रामीण बोले- हत्यारोपी जानता था कि पप्पू जिंदा रहता तो लेता बदला
ग्रामीणों ने मुन्नू का घर ढहाकर संपत्ति जब्त किए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पप्पू के अच्छे व्यवहार पर गांव के लोग कायल थे। गांव के अलावा भी जिले व पड़ोसी जिलों से लोग पप्पू सिंह के संपर्क में थे। हत्यारोपी घटनास्थल के बाद गांव नहीं पहुंचे। वह स्कार्पियो से भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें