फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बना ओवरटेक, चली गईं पांच जानें: जोरदार टक्कर...10 फीट तक घिसटती चली गई कार, चालकों के बीच भ्रम बना वजह

Tue, 01 Aug 2023 05:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 7
Fatehpur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र में ट्रक और कार की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत की वजह पुलिस खंगालने में जुटी है। दोनों वाहन चालकों के बीच टक्कर बचाने की कोशिश में हादसा माना जा रहा है। दोनों वाहनों की रफ्तार भी तेज थी। घटनास्थल पर वाहनों के ब्रेक लगाने और कार के घिसटने के निशान से यह साफ होता है।

थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा के बकरमंडी से कुछ दूरी पर देवरी मोड़ है। यहां अक्सर हादसे होते हैं, लेकिन सोमवार दोपहर कार और ट्रक भिड़ंत हुई। यहां कम ही हादसे होते हैं। हालांकि हादसे की वजह जानने के लिए पुलिस काफी देर तक प्रयासरत रही। शुरूआती जांच में सामने आया कि कार के आगे एक स्कार्पियो लगी थी।

स्कार्पियो ने आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक किया। स्कार्पियो की तर्ज पर ही कार चालक प्रमोद ने भी ट्रक को ओवरटेक किया। बदकिस्मती से उनके सामने ट्रक आ गया। कार में ब्रेक लगाने से हादसे की संभावना बढ़ सकती थी। चालक कार को दाहिनी पटरी पर ले गया।
विज्ञापन

2 of 7
Fatehpur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
ट्रक के तेज ब्रेक लगाने के निशान भी मिले
सामने से आ रहे चालक ने हादसा बचाने की कोशिश में ट्रक बाएं ओर ले गया। इत्तेफाक से दोनों वाहन आमने-सामने हो गए। घटनास्थल पर ट्रक के तेज ब्रेक लगाने के निशान भी मिले। कयास लगाया गया कि चालक ने ट्रक रोकने का प्रयास किया होगा। रफ्तार तेज होने की वजह से ट्रक नहीं रूका।
विज्ञापन

3 of 7
Fatehpur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
10 फीट तक घिसटती चली गई कार
भिड़ंत के बाद ट्रक इतना तेज था कि कार करीब 10 फीट तक घिसटती चली गई।  इसी वजह से कार सवार सभी पांचों की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक करीब कच्ची रोड पर बाएं ओर छह फीट तक चला गया है। कार भी साथ में घिसटती गई।

4 of 7
Fatehpur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार
हादसे में कार सवार दंपती समेत परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। गाजीपुर थानाक्षेत्र के पैगंबरपुर बकरी गांव निवासी दयाशंकर यादव (70) के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के 12 मील निवासी दामाद रामपाल की सोमवार सुबह हार्टअटैक से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

5 of 7
Fatehpur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
दामाद चला रहा था कार
अंतिम संस्कार में शामिल होने दयाशंकर, पत्नी बृजरानी (65), भाई गोरेलाल (60) व तीसरे नंबर के भाई शिवशंकर की पत्नी सुदामा (55) को लेकर जमरावां निवासी प्रमोद यादव (35) साथ जा रहे थे। प्रमोद शिवशंकर का दामाद था और कार चला रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
Fatehpur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए
हुसैनगंज थानांतर्गत बेरागढ़ीवा बकरी मंडी के पास कार ने किसी वाहन को ओवरटेक किया। सामने से तेज रफ्तार खाली ट्रक आ रहा था। ट्रक की सामने से आ रही कार से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। कार सवार सभी पांच लोगों को मृत देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Fatehpur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है
पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। मौके पर डीएम श्रुति, एसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी विजय शंकर मिश्र पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। एएसपी ने बताया कि ट्रक थाने में खड़ा कराया गया है। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला है। हादसास्थल की फोरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें