फतेहपुर के हसवा में पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती की गला घोटकर शुक्रवार को उसके भाई ने हत्या कर दी। शव को कुएं में फेंका और रात भर जंगल में रहा। सुबह पुलिस के पास जाकर अपराध कबूल कर लिया।
फतेहपुर के हसवा में पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती की हत्या में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी भाई ने बताया कि वह बहन को समझाने से थक गया था। रास्ते में अचानक गुस्से में उसने जोर से चिल्लाया और उसका गला दबाकर खेत में गिरा दिया। जान बचाने के लिए वह हाथ-पैर चलाकर छटपटाती रही लेकिन करीब डेढ़ मिनट बाद उसकी सांसें थम गईं।
युवती को प्रेमजाल में फंसाकर ब्रेनवॉश करने का आरोप
परिजन के अनुसार करीब तीन साल से युवती का गांव के एक विशेष समुदाय के युवक से प्रेम संबंध था। पिता शिव सिंह यादव ने बताया कि घर मुख्य मार्ग पर होने के कारण युवक का आना-जाना था। इसी दौरान उसने बेटी से संपर्क बढ़ाया और बाद में फोन पर बातचीत शुरू हो गई। परिवार का आरोप है कि धीरे-धीरे उसका ब्रेनवॉश कर दिया गया। इससे वह परिवार की बात मानने को तैयार नहीं थी। बाद में उसकी शादी कर दी गई थी लेकिन स्थिति नहीं बदली।
विज्ञापन
2 of 8
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे से फोन पर नहीं हुआ संपर्क
पिता ने बताया कि घटना से पहले रात में बेटे से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। रिश्तेदारों और आसपास गांव में भी तलाश की गई। इसके बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
3 of 8
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती की जान खतरे में होने की प्रेमी ने की थी शिकायत
परिजन का आरोप है कि तीन दिन पहले युवती के प्रेमी ने पुलिस चौकी में उसकी जान को खतरे की शिकायत दी थी। पिता शिव सिंह यादव ने बताया कि इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि चौकी प्रभारी अरुण मौर्या ने कहा है कि उनके पास ऐसा कोई शिकायती पत्र नहीं आया है।
पिता को सांत्वना बंधाते हसवा चौकी प्रभारी।
4 of 8
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति को छोड़ गैर समुदाय के प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती को भाई ने मार डाला, शव कुएं में फेंका
फतेहपुर के हसवा में पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती की गला घोटकर शुक्रवार को उसके भाई ने हत्या कर दी। शव को कुएं में फेंका और रात भर जंगल में रहा। सुबह पुलिस के पास जाकर अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थरियांव के हसवा कस्बा निवासी शिव सिंह यादव की पुत्री मंजू उर्फ रंजू (19) की शादी एक मई को राधानगर थाना इलाके के सोनहीं बड़नपुर निवासी पिंटू के साथ हुई थी।
विज्ञापन
5 of 8
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन ने बताया कि शादी के बाद वह चौथी पर मायके आई थी। 13 मई की रात वह गांव के ही दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ चली गई। इसकी सूचना पुलिस को दी थी। 16 मई को परिजन उसे खोजकर घर ले आए। ससुराल पक्ष को इसका पता चलने पर पंचायत हुई। समझौते के बाद युवती की विदाई कर दी गई लेकिन ससुराल में भी वह प्रेमी से बात करती रही। इसकी जानकारी अहमदाबाद में काम करने वाले भाई संदीप को हुई तो वह 10 जून को बहन की ससुराल पहुंचा।
दो दिन तक वहीं रहकर बहन को समझाता रहा लेकिन वह प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रही। शुक्रवार देर शाम संदीप ने बहन को विदा कराया। उसे लेकर बिलंदा पहुंचा। दोनों पैदल गांव की ओर चल दिए। हसवा कस्बा स्थित गुड्डू सिंह के खेत के पास संदीप ने बहन का गला घोट दिया।
विज्ञापन
7 of 8
आरोपी भाई संदीप की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच माह पहले वारदात से दहला था हसवा
थरियांव थाने के हसवा कस्बे के चौधराना मोहल्ले में 16 जनवरी को प्रेम संबंध के चलते हुए दोहरे हत्याकांड की घटना की यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं। चौधराना मोहल्ला निवासी दिलदार कुरैशी ने अपनी सगी भाभी जिकरा और दोस्त फैजान की चापड़ व चाकू से हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह पुलिस चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। हमले के दौरान बहन पर भी चाकू से हमला किया गया था।
पिता को सांत्वना देते पुलिस चौकी प्रभारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अवैध संबंधों को लेकर हत्या की बात स्वीकार की थी। अब एक बार फिर हसवा क्षेत्र में भाई द्वारा बहन की हत्या की घटना सामने आने से लोग उस पुराने हत्याकांड को याद कर रहे हैं। पांच माह के भीतर रिश्तों के कत्ल की दूसरी बड़ी वारदात से क्षेत्र में दहशत और स्तब्धता का माहौल है। घटना वाले परिवार में संदीप बड़ा भाई है और उससे छोटे दो भाई व दो बहनें हैं।