फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन मासूम: घर में हर ओर गूंज रही थी 21 मासूमों की चीखें, माता पिता दौड़े तो शुरू कर दी फायरिंग

Fri, 31 Jan 2020 03:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
1 of 6
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक सिरफिरे ने 21 बच्चों को बंधक बना रखा है। लखनऊ से करीब 200 किलोमीटर दूर मोहम्मदाबाद के कथरिया गांव में हुई घटना से पूरा प्रशासन हिल गया है और बच्चों को छुड़ाने के लिए कमांडो तक को बुलाना पड़ा है।

 
विज्ञापन

2 of 6
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक हत्या के आरोपी सुभाष बाथम ने अपनी बेटी के जन्मदिन के बहाने बच्चों को अपने घर बुलाया और बाद में तहखाने में बंधक बना लिया। वह छत पर चढ़कर हवाई फायर करते हुए बार-बार स्वाट टीम के दो सिपाहियों व मुखबिरी करने वाले ग्रामीण को सामने बुलाने की मांग कर रहा था। 

 
विज्ञापन

3 of 6
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मगर जैसे ही कोतवाल मौके पर पहुंचे, तो उसने उन पर गोली चला दी। इसके बाद हथगोला भी फेंक दिया। इस हमले में कोतवाल व दीवान घायल हुए हैं। समझाने के लिए एसपी और स्थानीय विधायक भी पहुंचे, लेकिन वह नहीं माना और पास जाने की कोशिश करने वाले एक ग्रामीण की पैर में गोली मार दी। 

 

4 of 6
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस और जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर हैं। यूपी एटीएस के कमांडो को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। बता दें कि सुभाष पर गांव के मेघनाथ की 2001 में हत्या कर करने का आरोप है। उस मामले में वह जमानत पर चल रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 6
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
करीब चार माह पूर्व स्वाट टीम ने उसे चोरी के मामले में पकड़ ले गई थी। तभी से वह मोहल्ले के लोगों से रंजिश मानता है। उसका कहना है कि मोहल्ले के लालू तिवारी ने ही उसे पकड़वाया था। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपहरणकर्ता सुभाष बाथम - फोटो : अमर उजाला
इन 23 बच्चों को बनाया बंधक 
सुभाष बाथम ने खुशी (7), मुस्कान (6) पुत्रियां पंचम सिंह, आदित्य (3) पुत्र पंचम सिंह, आशाराम की जुड़वां पुत्री गंगा व जमुना(11), ब्रजकिशोर के पुत्र आकाश (12), पुत्री लक्ष्मी(7), अंजली (15) पुत्री स्व. वीरेंद्र, अरुण (14) पुत्र वीरेंद्र, लक्ष्मी (10) पुत्री स्व. नरेंद्र, सोनी (15) पुत्री सत्यभान, रोशनी (8) पुत्री सत्यभान, आरती (5) पुत्री आनंद सिंह, भानू (10) पुत्र मदनपाल, अक्षय (10)पुत्र गुड्डू, पारस (8) पुत्र नीरज, पायल (5) पुत्री नीरज, सोनम (6) पुत्री आदेश, लव (5) पुत्र आदेश, शबनम (छह माह) पुत्री आदेश, गौरी (5) पुत्री लालजीत बंधक बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें