लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मैनपुरी संसदीय सीट पर मतदान शुरू हुए। यहां जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में सैफई के प्रतिष्ठित मुलायम परिवार के कई सदस्यों ने पूरे परिवार के साथ पहुंच कर मतदान किया। अखिलेश और डिंपल यादव ने भी मतदान किया।
अखिलेश बोले कि फिरोजाबाद से सपा जीतेगी। बदायू में एक मंत्री घर में बैठकर मोबाइल पर वोटरों को फोन कर रहे हैं। मुरादाबाद, मैनपुरी कई जगह ईवीएम नहीं चली। इस लापरवाही के लिए आयोग को कर्मचारियों पर कर्रवाई करनी चाहिए।