फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अनामिका काे नौकरी दिलवाने वाला मास्टरमाइंड शिक्षक भी निकला फर्जी, किसी को नहीं पता 'कौन है वो'

Mon, 08 Jun 2020 10:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
अनामिका शुक्ला मामला - फोटो : अमर उजाला
अनामिका शुक्ला के नाम से कासगंज में नौकरी कर रही शिक्षिका सुप्रिया के परिजनों की तरफ से बताया गया मास्टरमाइंड शिक्षक का नाम भी फर्जी ही है। शिक्षा विभाग के मुताबिक खंड शिक्षा कार्यालय कायमगंज क्षेत्र में नीतू उर्फ राज नाम से मैनपुरी के किसी शिक्षक की तैनाती नहीं है।

 
विज्ञापन

2 of 6
अनामिका शुक्ला मामला - फोटो : amar ujala
क्षेत्र के गांव रजपालपुर निवासी महिपाल सिंह की पुत्री सुप्रिया कासगंज में अनामिका शुक्ला के नाम से कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नौकरी करते शनिवार को पकड़ी गई थी। अब इसकी नौकरी लगवाने वाले मास्टरमाइंड शिक्षक का नाम व पता सही न मिलने से हड़कंप मचा है। रविवार को कासगंज पुलिस रजपालपुर स्थित सुप्रिया के घर पहुंची थी। वहां परिवार की महिलाएं मिलीं थीं।



 
विज्ञापन

3 of 6
अनामिका शुक्ला मामला - फोटो : amar ujala
उधर, कासगंज में सुप्रिया ने पुलिस को बताया था वह अपने ताऊ के माध्यम से मास्टरमाइंड शिक्षक राज से मिली थी। गांव में पता लगा कि उसके ताऊ की पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया था कि कंपिल के प्राथमिक विद्यालय में तैनात मैनपुरी के शिक्षक नीतू उर्फ राज ने डेढ़ लाख रुपये लेकर उसकी नौकरी लगवाई थी।

 

4 of 6
अनामिका शुक्ला मामला - फोटो : amar ujala
इस बारे में कायमगंज के खंड शिक्षा अधिकारी एसएस मौर्या ने बताया कि मैनपुरी के कुछ शिक्षक तो यहां तैनात हैं, लेकिन नीतू उर्फ राज नाम का कोई नहीं है। इससे जाहिर है या तो सुप्रिया के परिजन उसका नाम छिपा रहे हैं या फिर मास्टरमाइंड शिक्षक ने ही अपना नाम, पता सुप्रिया व परिजनों को गलत बताया।

 
विज्ञापन

5 of 6
अनामिका शुक्ला मामला - फोटो : amar ujala
कासगंज पुलिस को मास्टरमाइंड शिक्षक की तलाश है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि कायमगंज खंड शिक्षाधिकारी से अपने यहां इस नाम के शिक्षक के बारे में जानकारी करने को कहा है। यदि वहां इस नाम का शिक्षक तैनात नहीं है तो अन्य खंड शिक्षाधिकारियों से जानकारी करने को कहा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनामिका शुक्ला मामला - फोटो : amar ujala
सुप्रिया की पैरवी को पिता कासगंज गए
कासगंज के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फर्जी तरीके से नौकरी करते पकड़े जाने के बाद रजपालपुर निवासी सुप्रिया के परिजन परेशान हैं। पिता महिपाल सिंह सोमवार सुबह कासगंज रवाना हो गए। भाई सुप्रिया के साथ ही गया था। अब पिता भी सुप्रिया की जमानत के लिए वकील से बात करने कासगंज गए हैं। मास्टरमाइंड शिक्षक के बारे में उन्होंने बताया कि वे शिक्षक के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं। उसने उन्हें नीतू उर्फ राज ही नाम बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें